Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: MI के खिलाफ मैच से अक्षर पटेल हुए बाहर, मुंबई इंडियंस टीम में हुई इस शानदार खिलाड़ी की वापसी

IPL 2025 MI के खिलाफ मैच से अक्षर पटेल हुए बाहर मुंबई इंडियंस टीम में हुई इस शानदार खिलाड़ी की वापसी

MI vs DC (Image Credit- Twitter X)

इस समय आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं और उनकी जगह अनुभवी सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दिल्ली टीम को बड़ा झटका लगा है। अक्षर पटेल की तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से वह इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं। उनकी जगह युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी को शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की टीम में वापसी हुई है।

मिचेल सैंटनर को कार्बिन बॉश की जगह मुंबई की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। आईपीएल 2025 में अभी तक मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 7 में जीत दर्ज की है और उनके 14 अंक हैं। टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने 12 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और 13 अंक के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस टीम ने यह मैच अपने नाम कर लिया, तो वह लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दिल्ली टीम ने अगर यह मैच जीता, तो वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। अभी तक तीन टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। उनके नाम है गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है।

यह रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:

रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) , अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चमीरा, मुस्तफिज़ुर रहमान, मुकेश कुमार

আরো ताजा खबर

WI vs AUS 2025: एंडरसन फिलिप के सुपर कैच से ट्रैविस हेड आउट, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 225 पर सिमटी

England vs India, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच जमैका के सबीना स्टेडियम में हो रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन एक रोमांचक नजारा देखने को...

ENG-W vs IND-W 2025: WPL ने खिलाड़ियों की प्रगति में अहम भूमिका निभाई: अमोल मजूमदार

India Women’s cricket team (image via Getty)भारतीय कोच अमोल मजूमदार ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली महिला टी-20 श्रृंखला जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय, विमेंस प्रीमियर लीग को देते हुए...

ENG vs IND 2025: लॉर्ड्स टेस्ट में उंगली की चोट के बाद शोएब बशीर की फिटनेस पर संदेह

Shoaib Bashir (image via ICC X handle)इंग्लैंड अपने ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की फिटनेस को लेकर चिंतित है, क्योंकि भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन उनके बाएं हाथ...

13 जुलाई , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

KL Rahul (Photo Source: Getty)1) VIDEO: बुमराह से बचने के लिए बेईमानी पर उतारू हुए अंग्रेज, शुभमन गिल ने गुस्से में आकर दी गाली इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान...