Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: SRH की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे मोहम्मद शमी, जाने फ्रेंचाइजी ने कितने करोड़ में इस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

Mohammad Shami and Jos Buttler (Image Source: BCCI-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज यानी 24 नवंबर से सऊदी अरब के Jeddah में हो चुकी है। अभी तक ऐसे कई शानदार खिलाड़ी हैं जिन पर बड़ी बोली लगाई जा चुकी है। यही नहीं भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर भी बोली लगी है।

बता दें कि, घुटने में चोट लगने की वजह से मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भाग नहीं ले पाए थे। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही मोहम्मद शमी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेते हुए देखा नहीं गया है। मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से घातक गेंदबाजी की थी और वो इस सीजन के पर्पल कैप विजेता थे। उन्होंने आईपीएल 2023 में 17 मैच में कुल 28 विकेट झटके थे।

2025 सीजन से पहले गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शमी को रिलीज कर दिया था और अब इस घातक तेज गेंदबाज को आगामी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। मोहम्मद शमी खुद यही चाहेंगे कि वो इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करें और जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी करें। सनराइजर्स हैदराबाद भी इस बात से खुश होगी कि आगामी सीजन में मोहम्मद शमी उनकी टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

गुजरात टाइटंस ने राइट टू मैच कार्ड का उपलब्ध मोहम्मद शमी के लिए नहीं किया

बता दें कि, गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शमी के लिए राइट टू मैच का इस्तेमाल नहीं किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इंडियन प्रीमियर लीग में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 77 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 30.41 के औसत से 79 विकेट झटके हैं।

मोहम्मद शमी अब सनराइजर्स हैदराबाद टीम की गेंदबाजी लाइनअप को और भी मजबूत करने जा रहे हैं और उन्हें पैट कमिंस के साथ जबरदस्त साझेदारी करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...