Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: KKR ने रिंकू सिंह को किया 13 करोड़ में रिटेन, भारतीय खिलाड़ी ने बदला अपना आशियाना, खरीदा यह आलीशान बंगला

Rinku Singh (Pic Source-X)

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में अलीगढ़ में एक आलीशान बंगला खरीदा है। उन्होंने यह बंगला तब खरीदा जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में रिटेन किया। बता दें कि, रिंकू सिंह का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस धुआंधार खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है।

रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2018 में उनके बेस प्राइस 80 लाख रुपए में खरीदा था। पहले तीन सीजन में रिंकू सिंह ने सिर्फ 10 ही मैच खेले थे। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 13 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। टीम इंडिया को अब दक्षिण अफ्रीका का दौरा चार मैच की टी20 सीरीज के लिए करना है और इस सीरीज से पहले रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह का नया पता ओजोन सिटी के द गोल्डन एस्टेट में कोठी नंबर 38 होगा। यह कोठी 500 वर्ग गज में बनी हुई है। रिंकू सिंह के नए घर का गृह प्रवेश भी हो चुका है और भारतीय खिलाड़ी ने इसकी चाबी अपने पिता को सौंपी।

Rinku Singh in front of his new house in Aligarh. pic.twitter.com/VDarVQFwdh

— KnightRidersXtra (@KRxtra) November 3, 2024

आईपीएल 2025 में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह के प्रदर्शन की बात की जाए तो 2023 सीजन में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 14 पारी में लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रिंकू सिंह आउट ऑफ फॉर्म दिखे थे लेकिन अब आगामी सीजन में उन्हें एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स अपने सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक मानते हैं और यही वजह है कि वो आगामी संस्करण में भी धुआंधार प्रदर्शन करने को देखेंगे।

हालांकि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे में भी रिंकू सिंह को भारतीय टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान देना होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से हो रही है। इस दौर में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है जो खुद इस समय बेहतरीन फॉर्म में है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...