Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: Jos Buttler को गुजरात टाइटंस ने खरीदा, 15.75 करोड़ की लगी बोली

Jos Buttler (Pic Source-X)

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज से हो रही है। ऑक्शन के पहले दो सेट में मार्की प्लेयर्स पर बोली लगी। इसी कड़ी में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन नहीं किया था, उनके ऊपर बोली लगी। इस ऑक्शन में जोस बटलर के लिए कई फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई, लेकिन उन्हें गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में खरीदा।

जोस बटलर पर शुरू में गुजरात टाइटन ने बोली लगाई उसके बाद राजस्थान रॉयल्स की एंट्री हुई। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर हुई। फिर बाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी बिडिंग वॉर में शामिल हुए। इस इंग्लिश प्लेयर के लिए ऑक्शन टेबल पर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली।

Jos Buttler का आईपीएल रिकॉर्ड है शानदार

जोस बटलर ने आईपीएल में अभी तक 107 मैच खेले हैं। इस दौरान 3582 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 शतक और 19 अर्धशतक भी लगाए हैं। बटलर के लिए पिछला सीजन भी शानदार रहा। उन्होंने 2024 के 11 मैचों में 359 रन बनाए. इस दौरान दो शतक लगाए. बटलर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 107 रन रहा।

बटलर के लिए 2022 का सीजन सर्वश्रेष्ठ रहा। उन्होंने इस साल कुल 17 मैच खेले और 863 रन बनाए। बटलर ने 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 रन रहा। बटलर ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया थ। डेब्यू सीजन उनके लिए खास नहीं रहा था, उस सीजन बटलर ने सिर्फ 255 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के दमदार खिलाड़ी बटलर का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने राजस्थान के लिए कई मौकों पर विस्फोटक पारी खेली है। हालांकि वे फिर भी रिटेन नहीं हो पाए थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट भी शयार किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

আরো ताजा खबर

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...