Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने करोड़पति, तो अनुभवी केन विलियमसन रहे अनसोल्ड, पढ़ें मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन का हाल

Vaibhav Suryavanshi and Kane williamson (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Mega Auction Day-2 Summary: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में जारी मेगा ऑक्शन आज 25 नवंबर को दूसरे दिन के बाद समाप्त हो गया। ऑक्शन में आज के दिन भी कुछ खिलाड़ियों पर 10 टीमों ने जमकर पैसा खर्च किया।

तो वहीं ऑक्शन के पहले दिन ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने नए रिकाॅर्ड बनाए, तो ऑक्शन के दूसरे दिन कई खिलाड़ियों की चांदी हुई, तो कई खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला। मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को राजस्थान राॅयल्स ने 12.50 करोड़ में खरीदा। आर्चर ऑक्शन के दूसरे दिन बिकने वाले कुछ महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे।

इसके अलावा दूसरे दिन के ऑक्शन के बाद भी डेविड वाॅर्नर, जाॅनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, शार्दुल ठाकुर, मुजीब उर रहमान, आदिल रशीद, फिन एलन, बेन डेकट, राईली रूसो, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान, नवीन उल हक, पीयूष चावला, उमेश यादव, अल्जारी जोसेफ, जेसन होल्डर, अकील हुसैन और सैम बिलिंग्स जैसे खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी।

13 साल की उम्र में करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी

तो वहीं ऑक्शन के दूसरे दिन के आखिरी राउंड में 30 लाख के बेस प्राइस वाले युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) करोड़पति बने। वैभव को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। लेकिन अंत में राजस्थान ने बाजी मारी और उन्हें 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल कर लिया।

इसके अलावा ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.70 करोड़ देकर टीम में शामिल किया, तो पहले राउंड में अनसोल्ड रहने वाले अनुभवी अंजिक्य रहाणे को केकेआर ने 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।

तो वहीं ऑक्शन के पहले दिन अपनी खराब रणनीति की वजह से आलोचना झेल रही RCB ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। आरसीबी ने 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड और लुंगी एंगीडी जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया।

तो वहीं आपको ऑक्शन के दोनों दिनों का लेखा-जोखा बताएं तो 182 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने मिलकर खरीदा, जिसमें से 62 विदेशी खिलाड़ी थे। सभी टीमों ने मिलाकर कुल 8 राइट टू मैच कार्ड (RTM) का इस्तेमाल किया। साथ ही इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों ने 639.15 करोड़ रुपए खर्च किए। साथ ही देशी-विदेशी मिलाकर कुल 395 खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...