Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: वेंकटेश अय्यर की हुई घर वापसी लेकिन KKR ने खर्च की भारी भरकम रकम

Venkatesh Iyer (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। वेंकटेश अय्यर का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है।

बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। इस पूरे सीजन में वेंकटेश का प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से बेहतरीन रहा था। हालांकि इसके बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बोली की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली।

हालांकि अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज की। वेंकटेश अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 14 मैच में 46.25 के औसत और 158.80 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए थे। उन्होंने इस सीजन 4 अर्धशतक जड़े थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और 14 मैच में वेंकटेश ने 28 के ऊपर के औसत और लगभग 146 के स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए थे।

वेंकटेश अय्यर ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में 50 मैच में 31.57 के औसत और 137.13 के स्ट्राइक रेट से 1326 रन बनाए हैं। उनका इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 104 रन का है।

वेंकटेश अय्यर आगामी सीजन में भी छोड़ना चाहेंगे अपनी छाप

वेंकटेश अय्यर ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में सिर्फ तीन ही विकेट झटके हैं। लेकिन एक गेंदबाज के रूप में भी वेंकटेश काफी घातक साबित हो सकते हैं। फिलहाल आगामी सीजन में भी इस बेहतरीन खिलाड़ी को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

पिछले काफी समय से वेंकटेश अय्यर भारतीय घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं और यही वजह है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन पर इतनी बड़ी रकम लगाई है। कोलकाता टीम के तमाम फैंस इस बात से काफी खुश होंगे कि आगामी सीजन में भी वेंकटेश अय्यर को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब

India’s T20I (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ चल...

ENG vs IND: पांचवें टी20 में लाज बचाने उतरेगी भारतीय टीम; प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

ENG vs IND: 3 Changes India Must Make to Avoid a Clean Sweep in the 5th T20I (image via getty) ब्रिस्टल में नौ विकेट की करारी हार के बाद, जिससे...

10 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास! मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के इस खास क्लब में हुईं शामिल

Smriti Mandhana Joins Mithali Raj and Harmanpreet Kaur in Elite Club (image via getty) उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड...