Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: पांच रिलीज किए गए स्पिनर्स जिन पर होगी सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें

Yuzvendra Chahal (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाएगा। आगामी नीलामी का तमाम लोग पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी नीलामी में ऐसे कई धाकड़ स्पिनर से जिन पर बड़ी बोली लग सकती है।

बता दें कि, ऐसे कई स्पिनर से जिन्होंने आईपीएल 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद आगामी नीलामी से पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। हालांकि आगामी मेगा ऑक्शन में उनपर बड़ी बोली लग सकती है। आज हम आपको ऐसे ही पांच स्पिनर्स के बारे में बताते हैं।

1- हरप्रीत बरार

Harpreet Brar (Photo Source: X/Twitter)

हरप्रीत बरार का प्रदर्शन पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 41 मैच खेले हैं जिसमें युवा स्पिनर ने 25 विकेट झटके हैं।

हरप्रीत बरार ने इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डी विलियर्स का विकेट झटका था। आगामी नीलामी में इस युवा खिलाड़ी के ऊपर बड़ी बोली लग सकती है।

2- महीष तीक्षणा

Maheesh Theekshana (photo source x)

श्रीलंका के महीष तीक्षणा के पास टी20 क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 से पहले खरीदा था और इस अनुभवी स्पिनर ने फ्रेंचाइजी की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

बता दें कि, महीष तीक्षणा ने अभी तक 27 आईपीएल मैच में 25 विकेट झटके हैं। इस बेहतरीन स्पिनर के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो पावरप्ले में भी घातक गेंदबाजी कर सकते हैं और अंतिम ओवर में भी अपनी टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

3- वानिंदु हसरंगा

Wanindu Hasaranga (source- twitter)

वानिंदु हसरंगा भी श्रीलंका के हैं और उनका प्रदर्शन भी टी20 फॉर्मेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। वानिंदु हसरंगा के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी किसी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने पहले सीजन में 16 मैच में 26 विकेट झटके थे। 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद में इस शानदार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया हालांकि चोटिल होने की वजह से वानिंदु हसरंगा इसमें भाग नहीं ले पाए। हालांकि आगामी सीजन में वानिंदु हसरंगा को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

4- वाशिंगटन सुंदर

Washington Sundar

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान वाशिंगटन सुंदर की टीम इंडिया में वापसी हुई थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की थी जिसकी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। वाशिंगटन सुंदर ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2017 सीजन में अपना डेब्यू किया था।

उन्होंने अभी तक आईपीएल में 60 मैच खेले हैं जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर ने 37 विकेट झटके हैं। यही नहीं बल्लेबाजी से भी सुंदर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आगामी सीजन में तमाम फ्रेंचाइजियों की नजरे वाशिंगटन सुंदर पर जरूर होगी।

5- युजवेंद्र चहल

Yuzvendra Chahal (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। तमाम लोगों को इस चीज को देखकर काफी हैरानी हुई थी कि आखिर क्यों राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया।

युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने अभी तक 160 आईपीएल मैच में 22.45 के औसत से 205 विकेट झटके हैं। आगामी नीलामी में उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। पिछले कुछ समय से युजवेंद्र चहल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है और शानदार स्पिनर की भी निगाहें इस चीज पर होगी कि वो धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में एक बार फिर से जगह बनाए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...