Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: पहले दिन के बाद कैसा दिख रहा है सभी 10 टीमों के स्क्वॉड, दूसरे दिन MI और RCB को…..

IPL 2025 Mega Auction (Photo Source: X)

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया गया है। इस ऑक्शन के लिए कुल 577 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट किए गए थे। ऑक्शन के पहले दिन सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसे लुटाए और अपने-अपने स्क्वॉड पूरे करने की कोशिश की। हालांकि इस रेस में अभी तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरी की टीम सबसे पीछे नजर आ रही है।

दरअसल, पहले दिन की ऑक्शन के बाद दोनों टीमों के स्क्वॉड में मात्र 9-9 ही खिलाड़ी हैं। वहीं गुजरात टाइटंस सबसे ज्यादा 14 खिलाड़ी अपने स्क्वॉड में शामिल करने में कामयाब रही। बता दें, आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों को कम से कम 18 खिलाड़ी अपने स्क्वॉड में रखने हैं। कोई भी फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा 25 खिलाड़ियों को टीम में रख सकती है। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2025 ऑक्शन के पहले दिन के बाद सभी टीमों के स्क्वॉड पर

आईपीएल 2025 ऑक्शन के पहले दिन कुल 84 खिलाड़ियों की बोली लगी, जिसमें 72 खिलाड़ी बिके और 12 अनसोल्ड रहे। पहले दिन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे ज्यादा 30.65 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पास 26.1 करोड़ और पंजाब किंग्स के पास 22.50 करोड़ रुपए हैं। वहीं चेन्नई के पास 15.5 करोड़ का पर्स है।

चेन्नई सुपर किंग्स CSK (पर्स बाकी: 15.60 करोड़)

ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर।

मुंबई इंडियंस MI (पर्स बाकी: 26.1 करोड़)

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB (पर्स बाकी: 30.65 करोड़)

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स KKR (पर्स बाकी: 10.05 करोड़)

रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे।

सनराइजर्स हैदराबाद SRH (पर्स बाकी: 5.15 करोड़ रुपये)

पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जैंपा, अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह।

राजस्थान रॉयल्स RR (पर्स बाकी: 17.35 करोड़)

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।

पंजाब किंग्स PBKS (पर्स बाकी: 22.50 करोड़)

शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स DC (पर्स बाकी: 13.80 करोड़)

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा।

गुजरात टाइटंस GT (पर्स बाकी: 17.50 करोड़)

राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार।

लखनऊ सुपर जायंट्स LSG (पर्स बाकी: 14.85 करोड़)

निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल।

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...