Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: पहले दिन का पूरा शेड्यूल आया सामने, डे-1 पर लगेगी इतने प्लेयर्स पर बोली

IPL 2025 Auction, Mallika Sagar (Photo Source: X)

IPL 2025 Mega Auction के मेगा ऑक्शन के शुरू होने में अब महज कुछ ही देर तक वक्त बाकी रह गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मेगा ऑक्शन के लिए पूरी टाइमलाइन और गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। इसमें बताया गया है कि दो दिन के मेगा ऑक्शन में किस तरह से खिलाड़ियों की बोली लगेगी, पहले दिन कितने और किन-किन खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

पहले दिन की बात करें यानी कि आज (24 नवंबर) को पहले 12 सेट के कुल 84 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। आईपीएल ऑक्शन का आयोजन सउदी अरब के जेद्दा में हो रही है, जो वहां के लोकल टाइम के हिसाब से 1 बजे शुरू होगी और भारत की बात करें तो यह दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी। वहीं इसी बीच राइट टू मैच (RTM) को लेकर बीसीसीआई ने कुछ अहम जानकारी दी है।

बीसीसीआई द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, ‘आरटीएम बिड बढ़ाने के लिए कोई भी अमाउंट हो सकता है, और इसका राउंडेड फिगर होना जरूरी नहीं है।’ आरटीएम को लेकर यह नया नियम है। आईपीएल मेगा ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी टीमें अपने पर्स के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगाने उतरेंगी। 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच में कुल मिलाकर 14 आरटीमएम कार्ड उपलब्ध हैं।

IPL 2025 Mega Auction Day 1 Full Schedule

पहला दिन: ऑक्शन सेशन

1- मार्की लिस्ट के प्लेयर्स पर लगेगी बोली (दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक, भारतीय समय के मुताबिक)

2- लंच ब्रेक (शाम 5 बजे से 5:45 बजे तक, भारतीय समय के मुताबिक)

3- कैप्ड बल्लेबाज, ऑलराउंडर्स और विकेटकीपर्स पर लगेगी लगेगी बोली

4- 15 मिनट का ब्रेक

5- कैप्ड गेंदबाज पर बोली

6- 10 मिनट का ब्रेक

7- अनकैप्ड प्लेयर्स सेट, जिसमें सात खिलाड़ी शामिल होंगे। (शाम 5:45 बजे से रात 10:30 बजे तक में बाकी प्रक्रिया होगी, भारतीय समय के मुताबिक )

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...

स्टोक्स विवाद के बाद ECB का बड़ा एक्शन, इंग्लिश प्लेयर्स पर शराब को लेकर सख्त नियम लागू

England (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने खिलाड़ियों के लिए शराब के सेवन को लेकर नए और कड़े नियम लागू किए हैं। यह फैसला कप्तान बेन...