Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: दूसरे दिन बदल जाएगी ऑक्शन की प्रक्रिया, ऐसे लगेगी 493 प्लेयर्स पर बोली

IPL 2025 Mega Auction (Photo Source: X)

IPL 2025 मेगा ऑक्शन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन कुल 84 खिलाड़ियों की बोली लगी जिसमें 72 खिलाड़ी बिके तो वहीं 12 खिलाड़ी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वो अनसोल्ड रहे। ऑक्शन के लिए कुल 577 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए थे तो ऐसे में अब दूसरे दिन 493 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है।

ऐसे में फैंस इस कंन्फ्यूजन में है कि अगर पहले ही दिन सिर्फ 84 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन में आ पाया है तो दूसरे दिन बचे हुए 493 खिलाड़ियों की बोली कैसे लगेगी। तो आपको बता दें, दूसरे दिन एक्सीलरेटेड ऑक्शन होगा जिसमें एक तय नंबर के बाद टीमों को अपने-अपने पसंदीदा प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट करने को कहा जाएगा। फिर टीम जिन जिन प्लेयर्स का लिस्ट देंगी उसके आधार पर ऑक्शन होगा।

IPL 2025 Mega Auction: क्या है ये एक्सीलरेटेड ऑक्शन ?

एक्सीलरेटेड राउंड इस ऑक्शन को जल्दी पूरा करने का एक प्रोसेस है। इसका फायदा यह है कि उस राउंड में ऑक्शन के दौरान सभी खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया जाएगा। एक तय नंबर के बाद टीमें बचे हुए खिलाड़ियों में से अपने फेवरेट खिलाड़ियों की लिस्ट बनाकर सौंपेगी, फिर उन्हीं खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

सोमवार को आईपीएल ऑक्शन लिस्ट में शेष बचे 85 से 577 खिलाड़ियों को पेश किया जाएगा। यह प्रक्रिया जेद्दा में ऑक्शन के पहले दिन की तरह ही रहेगी, जब तक कि 116वें प्लेयर को पेश नहीं किया जाता, उसके बाद एक्सीलरेटेड ऑक्शन होगा।

एक्सीलरेटेड ऑक्शन के दो राउंड होंगे। पहले राउंड में, सभी फ्रैंचाइजी को 117 से 577 खिलाड़ियों में से अपने पसंदीदा प्लेयर्स की लिस्ट बनाने के लिए कहा जाएगा, जिन्हें एक्सीलरेटेड ऑक्शन राउंड के दौरान पेश किया जाएगा। दूसरे राउंड में वे सभी खिलाड़ी शामिल होंगे जो पहले एक्सीलरेटेड ऑक्शन के दौरान या तो नहीं बिके या पेश नहीं किए गए।

আরো ताजा खबर

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...