Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: गुजरात टाइटंस की ओर से खेलेंगे कागिसो रबाडा, इतने करोड़ देकर फ्रेंचाइजी ने किया टीम में शामिल

Kagiso Rabada (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए इस समय ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हो रहा है। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट टी20 लीग में इस बार 333 घरेलू-इंटरनेशनल क्रिकेटर्स पर बोली जारी है। 204 खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए कुल 10 टीमें बोली लगाती हुई नजर आ रही हैं।

तो वहीं इस बीच मार्की लिस्ट में शामिल साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) को गुजरात टाइटंस ने 10.75 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर अपने साथ जोड़ लिया है। खिलाड़ी को खरीदने के लिए सबसे पहले आरसीबी ने बोली लगाई, लेकिन इसके बाद खिलाड़ी को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच जंग देखने को मिली। लेकिन इसके बाद अंत में गुजरात ने बाजी मारी।

हालांकि, रबाडा को वापिस टीम में शामिल करने के लिए पंजाब किंग्स के पास राइट टू मैच कार्ड था, लेकिन उन्होंने इसे इस्तेमाल नहीं किया है। गौरतलब है कि रबाडा किसी भी टीम के लिए आईपीएल में खेले गए कुछ मैचों में एक बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं।

रबाडा की पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी कर विकेट निकलने की क्षमता और स्लाॅग ओवर्स में शानदार गेंदबाजी उन्हें किसी भी अन्य तेज गेंदबाज से अलग बनाती है। रबाडा ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था, लेकिन उन्हें 10.75 करोड़ की बड़ी राशि मिली है।

Kagiso Rabada के आईपीएल करियर पर एक नजर

बता दें कि प्रोटीज टीम के इस बेहतरीन गेंदबाज को आईपीएल खेलने का खासा अनुभव है। खबर लिखे जाने तक उन्होंने आईपीएल में कुल 80 मुकाबले खेले हैं। आईपीएल में खेले गए इतने मैचों के बाद गेंदबाज ने 21.97 की औसत और 15.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 117 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही इस दौरान 21 रन देकर चार विकेट लेना खिलाड़ी का बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

इससे पहले वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए जबरदस्त खेल दिखा चुके हैं। देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में वह गुजरात टाइटंस के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं?

ये भी पढ़ें – IPL Auction 2025 Live Updates

আরো ताजा खबर

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...

स्टोक्स विवाद के बाद ECB का बड़ा एक्शन, इंग्लिश प्लेयर्स पर शराब को लेकर सख्त नियम लागू

England (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने खिलाड़ियों के लिए शराब के सेवन को लेकर नए और कड़े नियम लागू किए हैं। यह फैसला कप्तान बेन...

भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब

India’s T20I (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ चल...