Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: केएल राहुल के जुड़ने से DC टीम का बल्लेबाजी लाइनअप हुआ और भी मजबूत

KL Rahul (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज यानी 24 नवंबर से सऊदी अरब के Jeddah में हो चुकी है। अभी तक ऐसे कई शानदार खिलाड़ी हैं जिन पर बड़ी बोली लगाई जा चुकी है। यही नहीं भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल पर भी बोली लगी।

बता दें कि, केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल किया सभी लोग काफी खुश हो गए। आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब आगामी सीजन में भी अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में केएल राहुल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए 14 मैच में 37.14 के औसत से 520 रन बनाए थे। उन्होंने 2024 सीजन में चार अर्धशतक बनाए थे। हालांकि इसके बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया। केएल राहुल के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने अभी तक 132 आईपीएल मैच में 45.47 के औसत और 134 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 4683 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और 37 अर्धशतक है।

इंडियन प्रीमियर लीग में केएल राहुल का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 132* रन का है। अब आगामी सीजन में भी केएल राहुल को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे केएल राहुल

दिल्ली टीम ने आगामी सीजन से पहले ऋषभ पंत को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था और अब उन्होंने केएल राहुल को खरीद लिया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि आगामी सीजन में दिल्ली टीम की कप्तानी केएल राहुल करते हुए नजर आएंगे।

फिलहाल बेहतरीन बल्लेबाज इस बात से काफी खुश होंगे कि उन्हें आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। बल्लेबाजी के साथ-साथ राहुल को टीम की विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...