Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: इन प्लेयर्स का बेस प्राइस है 2 करोड़, राहुल और पंत का नाम है टॉप पर, देखें पूरी लिस्ट

KL Rahul & Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025 Mega Auction के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का ऐलान किया है। ये मेगा ऑक्शन है तो दो दिन चलेगा। सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को दो दिनों तक मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। इसमें 1,574 खिलाड़ियों (1,165 भारतीय और 409 विदेशी) ने खुद को रजिस्टर कराया है।

इस मेगा ऑक्शन के लिए कई प्लेयर्स ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, 2 करोड़ वाले बेस प्राइस की लिस्ट में ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का नाम सबसे ऊपर है, क्योंकि इन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में कप्तानी की थी, लेकिन इस बार इनको क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन नहीं किया।

इसके अलावा आर अश्विन और युजवेंद्र चहल भी 2-2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। इन खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन नहीं किया है। इस अलावा कई विदेशी प्लेयर्स भी ऐसे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। उसमें ग्लेन मैक्सवेल, जोस बटलर, मिचेल स्टार्क जैसे बड़े विदेशी प्लेयर्स का नाम है।

2 करोड़ रुपये के अधिकतम बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी, खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव हैं।

पिछले ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले पृथ्वी शॉ और सरफराज ने खुद को 75-75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आगामी मेगा ऑक्शन में इनमें से किन-किन प्लेयर्स पर बोली लगती है और कौन सा प्लेयर अनसोल्ड रहता है।

ऑक्शन के लिस्ट में अब तक का सबसे बड़ा आश्चर्यजनक नाम जेम्स एंडरसन का है, जिन्होंने 42 साल की उम्र में अपना फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। इस तेज गेंदबाज ने 2014 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है और वह आईपीएल 2025 में उस 11 साल की लकीर को तोड़ना चाहते हैं। इस बीच , सरफराज खान और पृथ्वी ने 75 लाख रुपये का बेस प्राइस रखा है।

IPL 2025 Mega Auction: 2-2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अश्विन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, अवेश खान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मिचेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो, कैगिसो रबाडा, मार्क वुड, गस एटकिंसन

1.25 करोड़ रुपये: जेम्स एंडरसन

75 लाख रुपये: सरफराज खान और पृथ्वी शॉ

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...