Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: अय्यर, मैक्सवेल और स्टोइनिस के पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद फ्रेंचाइजी का बल्लेबाजी लाइनअप हुआ और भी मजबूत

Kings XI Punjab captain Glenn Maxwell. (Photo: Surjeet Yadav/IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज यानी 24 नवंबर से सऊदी अरब के Jeddah में हो चुकी है। अभी तक ऐसे कई शानदार खिलाड़ी हैं जिन पर बड़ी बोली लगाई जा चुकी है। पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस नीलामी में श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को अपनी टीम में शामिल किया है।

बता दें कि, पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर पर भारी रकम खर्च की और उन्हें 26.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद पंजाब फ्रेंचाइजी ने मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ रुपए में खरीदा। पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 4.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

ग्लेन मैक्सवेल के पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद अब यह फ्रेंचाइजी और भी मजबूत हो गई है। पंजाब फ्रेंचाइजी का बल्लेबाजी लाइनअप काफी पावरफुल नजर आ रहा है। बता दें कि, आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया था। पंजाब किंग्स ने अपना बल्लेबाजी लाइनअप तो मजबूत कर लिया है लेकिन अब उन्हें शानदार गेंदबाजों को भी टीम में जगह देनी होगी।

Prabhsimran, Shreyas Iyer, Maxwell, Stoinis, Shashank.

– THE PUNJAB KINGS BATTING UNIT. 🔥 pic.twitter.com/zmGoSije1I

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 24, 2024

आगामी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी

मैक्सवेल और स्टोइनिस के पंजाब किंग्स के जुड़ने के बाद उनका टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत हो गया है। श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स की ओर से आगामी सीजन में नंबर तीन या नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है जबकि प्रभसिमरन सिंह टॉप ऑर्डर में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

शशांक सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। यह सभी खिलाड़ी पंजाब किंग्स को आगामी सीजन में उनकी पहली ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब

India’s T20I (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ चल...

ENG vs IND: पांचवें टी20 में लाज बचाने उतरेगी भारतीय टीम; प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

ENG vs IND: 3 Changes India Must Make to Avoid a Clean Sweep in the 5th T20I (image via getty) ब्रिस्टल में नौ विकेट की करारी हार के बाद, जिससे...

10 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास! मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के इस खास क्लब में हुईं शामिल

Smriti Mandhana Joins Mithali Raj and Harmanpreet Kaur in Elite Club (image via getty) उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड...