Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: LSG ने ऋषभ पंत के लिए खर्च किए 27 करोड़, साथ ही अपने स्क्वॉड को भी किया पूरा, देखें यहां

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कई धमाकेदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स पूरी तरह से तैयार दिख रही है। बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन के लिए भारत के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

ऋषभ पंत अब इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आगामी सीजन की नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया था। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि लखनऊ फ्रेंचाइजी राहुल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जरूर शामिल करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। ऐसा भी कहा जा सकता है कि आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करते हुए नजर आएंगे। हालांकि फ्रेंचाइजी की ओर से अभी इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन के अलावा डेविड मिलर को भी अपनी टीम में शामिल किया है। डेविड मिलर को भी टी20 फॉर्मेट में दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन को रिटेन किया था। आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स पूरी तरह से तैयार दिख रही है।

टीम ने बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने गेंदबाजी लाइनअप को भी मजबूत किया है जबकि उन्होंने कई धुआंधार ऑलराउंडर को भी खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श भी आगामी सीजन में लखनऊ टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा गेंदबाजी लाइनअप में टीम के पास मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, आकाश दीप, मोहसिन खान, शमार जोसेफ भी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना आगामी सीजन में किसी भी टीम के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है।

यह रहा लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वॉड:

ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, आकाश दीप, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, एडन मार्करम, एम. सिद्धार्थ, शमार जोसेफ, दिग्वेष सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, आर्य ज्वेल, हिम्मत सिंह, राजवर्धन हैंगरगेकर, अरशीन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के

नाम
रोल
प्राइस
ऋषभ पंत
बल्लेबाज
27 करोड़
निकोलस पूरन
बल्लेबाज
21 करोड़
मयंक यादव
गेंदबाज
11 करोड़
रवि बिश्नोई
गेंदबाज
11 करोड़
आवेश खान
गेंदबाज
9.75 करोड़
आकाश दीप
गेंदबाज
8 करोड़
डेविड मिलर
बल्लेबाज
7.50 करोड़
अब्दुल समद
ऑलराउंडर
4.20 करोड़
आयुष बडोनी
ऑलराउंडर
4 करोड़
मोहसिन खान
गेंदबाज
4 करोड़
मिचेल मार्श
ऑलराउंडर
3.40 करोड़
शाहबाज अहमद
ऑलराउंडर
2.40 करोड़
एडन मार्करम
बल्लेबाज
2 करोड़
एम. सिद्धार्थ
गेंदबाज
75 लाख
शमार जोसेफ
गेंदबाज
75 लाख
दिग्वेष सिंह
गेंदबाज
30 लाख
प्रिंस यादव
गेंदबाज
30 लाख
आकाश सिंह
ऑलराउंडर
30 लाख
युवराज चौधरी
गेंदबाज
30 लाख
आर्य ज्वेल
बल्लेबाज
30 लाख
हिम्मत सिंह
बल्लेबाज
30 लाख
राजवर्धन हैंगरगेकर
गेंदबाज
30 लाख
अरशीन कुलकर्णी
गेंदबाज
30 लाख
मैथ्यू ब्रीट्ज़के
बल्लेबाज
75 लाख

 

আরো ताजा खबर

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...