Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: LSG ने ऋषभ पंत और निकोलस पूरन में अपने कप्तान का कर लिया है फैसला, लेकिन….

IPL 2025: LSG ने ऋषभ पंत और निकोलस पूरन में अपने कप्तान का कर लिया है फैसला, लेकिन….

Rishabh Pant And Nicholas Pooran (Pic Source-X)

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इस बात की घोषणा की है कि आईपीएल 2025 के लिए उन्होंने अपने कप्तान का फैसला कर लिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत और निकोलस पूरन में जिसको भी कप्तान बनाया गया है उसकी घोषणा बहुत जल्द होगी।

बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को नीलामी से पहले 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। यही नहीं लखनऊ टीम ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 की नीलामी में 27 करोड़ रुपए में खरीदा। इसी के साथ ऋषभ पंत अब इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान को लेकर सवाल पूछा। इस पर संजीव गोयनका ने जवाब दिया कि, ‘लोग काफी जल्दी हैरान हो जाते हैं। मेरे हिसाब से मैं सरप्राइज नहीं देता हूं। कप्तान का फैसला हो चुका है और आने वाले कुछ दिनों में हम इसकी घोषणा करेंगे।’

ऋषभ पंत पर बड़ी बोली लगाने को लेकर संजीव गोयनका ने कहा कि, ‘दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर के ऊपर 26.50 करोड़ की बोली लगाई थी। इसका मतलब यह था कि अय्यर उनका नंबर 1 खिलाड़ी था। मुझे यह बात पता थी कि पार्थ जिंदल ऋषभ पंत को भी अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगे और श्रेयस से ज्यादा बोली वो पंत पर लगाएंगे। यही वजह है कि हमने भी ऋषभ पंत के ऊपर बोली लगाने का फैसला किया।’

तो क्या आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत को लखनऊ टीम की ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा?

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर संजीव गोयनका ने कहा कि, ‘हम लोगों ने यह फैसला लिया था की टीम का मिडिल ऑर्डर मजबूत होना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को शामिल करना चाहिए। हालांकि नीलामी उस योजना के तहत नहीं हुई जैसा हमने सोचा था। जोस बटलर को भी हम अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जहीर खान, जस्टिन लैंगर और कप्तान इस पर फैसला लेंगे की ऋषभ पंत को ओपनिंग करनी चाहिए या मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए।

हमारे पास ऋषभ पंत के अलावा ओपनर के रूप में मिचेल मार्श और एडन मार्करम का भी विकल्प है। अब यह उनके ऊपर है कि ऋषभ पंत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं या नंबर दो पर। यह चीज मेरे हाथ में नहीं है और फैसला टीम मैनेजमेंट को लेना है।’

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...