Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: LSG के साथ नहीं रहना चाहते हैं KL Rahul, फ्रेंचाइजी के साथ हुई लंबी मीटिंग

KL RAHUL (Pic Source BCCI/IPL)

आईपीएल 2025 में केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के साथ बने रहेंगे या नहीं ये यह एक बड़ा सवाल फैंस के मन में है। पिछले सीजन LSG के मालिक संजीय गोयनका के साथ हुई बहस के बाद सभी का मानना है कि, वो इस सीजन में लखनऊ के साथ नहीं रहना चाहेंगे। ऐसे में कई रिपोर्ट्स सामने आ रही है।

पिछले दिनों एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि एलएसजी केएल राहुल को रिलीज कर निकोलस पूरन को नया कप्तान बनाने की तैयारी में है, वहीं एक रिपोर्ट यह भी थी कि केएल राहुल की आरसीबी में वापसी हो सकती है। वहीं अब रिपोर्ट यह आ रही है कि केएल राहुल अभी तक खुद फैसला नहीं कर पाए हैं कि वह लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ बने रहना चाहते हैं या नहीं।

KL Rahul को लेकर सामने आई थी कई रिपोर्ट

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल ने हाल ही में एलएसजी के मालिकों के साथ बैठक की, जहां राहुल अभी भी इस बात पर फैसला नहीं कर पाए थे कि अगर फ्रैंचाइजी उन्हें रिटेन करना चाहती है तो वह इसे स्वीकार करेंगे या नहीं। रिटेंशन लिस्ट घोषित होने में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है।

वहीं इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि लैंगर और जहीर द्वारा किए गए एनालिसिस से यह निष्कर्ष निकला है कि राहुल के क्रीज पर अधिक समय तक टिके रहने से एलएसजी की जीत की संभावना कम हुई है। उस रिपोर्ट में कहा गया था कि, परिणामस्वरूप, राहुल को एलएसजी द्वारा रिटेन नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें, सभी टीमों को अपने-अपने रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट 31 अक्टूबर से पहले बीसीसीआई को सौंपनी है। टीमों के पास अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा, जिसमें 5 कैप्ड के साथ 1 अनकैप्ड खिलाड़ी को वो चुन सकते हैं। सभी फैंस इस वक्त आईपीएल रिटेंशन की लिस्ट का

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...