Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: LSG का बल्लेबाजी लाइनअप है काफी मजबूत लेकिन गेंदबाजों को करना होगा शानदार प्रदर्शन, जाने फ्रेंचाइजी की संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स टीम पूरी तरह से तैयार है। लखनऊ टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। यही वजह है कि आगामी सीजन से पहले केएल राहुल को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया और उनकी जगह टीम में ऋषभ पंत की एंट्री हुई है।

ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। यही नहीं लखनऊ फ्रेंचाइजी ने डेविड मिलर को भी अपनी टीम में शामिल किया जबकि निकोलस पूरन को उन्होंने रिटेन किया। फिलहाल तमाम फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI क्या होगी? इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के आईपीएल 2025 के पहले मैच की संभावित प्लेइंग XI।

ओपनर:

आयुष बडोनी और एडन मार्करम

Ayush Badoni (Photo Source: X/Twitter)

युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी ने अभी तक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी सीजन से पहले रिटेन किया। आगामी सीजन में भी इस युवा खिलाड़ी को धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल में आयुष को हमेशा ही फिनिशर के रूप में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है लेकिन अब उन्हें आगामी सीजन में लखनऊ फ्रेंचाइजी एक नई भूमिका सौंपना चाहेगी।

आयुष बडोनी का साथ टॉप ऑर्डर में एडन मार्करम निभाते हुए नजर आ सकते हैं। एडन मार्करम के पास आईपीएल का भी काफी अनुभव है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की है। यह नई जोड़ी तमाम फैंस को काफी पसंद आ सकती है।

मिडिल ऑर्डर:

मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, अब्दुल समद

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का मिडिल ऑर्डर सबसे ज्यादा मजबूत दिख रहा है। टीम के पास मिचेल मार्श है जो कभी भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख मोड़ सकते हैं। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को भी अपनी टीम में शामिल किया है जो बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के साथ-साथ कप्तानी की भूमिका में भी देखे जा सकते हैं।

ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और डेविड मिलर यह तीनों ही बल्लेबाजों को आगामी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। तमाम क्रिकेट फैंस को यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि अगर यह तीनों खिलाड़ी किसी मैच में सेट हो गए तो विरोधी टीम के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर सकते हैं।

ऋषभ पंत भी इस बात से काफी खुश होंगे की टीम में पूरन और डेविड मिलर है और साथ ही शानदार खिलाड़ी अब्दुल समद को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है जिन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

ऑलराउंडर:

शाहबाज अहमद

Shahbaz Ahmed (Photo Source: BCCI/IPL)

ऑलराउंडर के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास शाहबाज अहमद और मिचेल मार्श है। शाहबाज अहमद की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि आगामी सीजन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

गेंदबाज:

रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आवेश खान

Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X)

रवि बिश्नोई ने हमेशा ही टी20 क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-तहस किया है। इस धुआंधार खिलाड़ी को आगामी सीजन में भी अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था। उनकी गेंदबाजी की तारीफ तमाम क्रिकेट फैंस ने की थी। भले ही चोटिल होने की वजह से मयंक यादव इस टूर्नामेंट में ज्यादा मैच ना खेल पाए हो लेकिन आगामी सीजन में उन्हें घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

तेज गेंदबाजी लाइनअप में मयंक यादव का साथ आवेश खान देते हुए नजर आएंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों को काफी अच्छी गेंदबाजी करनी पड़ेगी क्योंकि लखनऊ के साथ सबसे बड़ी कमजोरी उनका तेज गेंदबाजी लाइनअप है। हालांकि अगर इन दोनों खिलाड़ियों ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया तो लखनऊ सुपर जायंट्स को इस टूर्नामेंट में हराना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...