Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: KKR के CEO वेंकी मैसूर ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों को लेकर किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Venky Mysore. (Photo Source: Twitter)

31 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आगामी सीजन के अपने रिटेन खिलाड़ियों के बारे में खुलासा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेंशन में सबसे पहले रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपए में शामिल किया। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण तीनों को 12 करोड़-12 करोड़ में रिटेन किया गया। अनकैप्ड खिलाड़ियों में हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को 4 करोड़ रुपए में साइन किया गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने KKR के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी को 10 से 11 खिलाड़ियों को रिटेन करना था और इसमें से 6 खिलाड़ियों को चुनना किसी के लिए भी आसान नहीं था। इसके अलावा उन्होंने रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की।

वेंकी मैसूर ने कहा कि, ‘हम 10 या 11 खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहते थे क्योंकि सभी का प्रदर्शन शानदार रहा है। इनमें से 6 को चुनना सभी के लिए बहुत ही मुश्किल था क्योंकि खिलाड़ियों ने कोलकाता टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। सुनील नारायण हमारे साथ 12 साल से हैं और आंद्रे रसेल भी टीम के साथ 10 सालों से हैं।

वरुण चक्रवर्ती भी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से काफी समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं और रिंकू सिंह के बारे में सभी लोगों को अच्छी तरह से पता है। हर्षित राणा ने भी 3 सालों तक टीम की ओर से धुआंधार गेंदबाजी की है और रमनदीप सिंह ने पिछले साल टीम में आकर अपनी छाप छोड़ी है। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा कॉन्बिनेशन है।’

यह रही वीडियो:

कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए 51 करोड़ रुपए बचें हैं

बता दें कि, आगामी मेगा ऑक्शन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में अब 51 करोड़ रुपए बचे हैं। तमाम फैंस को उम्मीद थी कि कोलकाता फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर को जरूर रिटेन करेगी जिनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने 2024 सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है।

मिचेल स्टार्क को भी रिटेन नहीं किया गया है। यह देखना काफी रोमांचक होगा कि आगामी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करती है?

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...