Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: KKR के 5 खिलाड़ी जिसके लिए CSK और DC के बीच हो सकती है ऑक्शन टेबल पर लड़ाई

KKR (Pic Source-X)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह के रूप में छह खिलाड़ियों को IPL 2025 के लिए रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 120 करोड़ के पर्स में से 57 करोड़ खर्च किए। अब मेगा ऑक्शन के लिए उनके पास पर्स में 63 करोड़ का पर्स होगा। रिंकू सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्योंकि उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया गया।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजी, जिनके पास ऑक्शन में प्रवेश करने के लिए 65 करोड़ बचे हैं, वे केकेआर की कुछ रिटेन किए गए प्लेयर्स को खरीदने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि कोलकाता ने कुछ बड़े प्लेयर्स को जरूर रिलीज किया है लेकिन उन्होंने अपने कोर प्लेयर को रिटेन किया। सीएसके और डीसी, जिनका पिछले सीज़न में ख़राब प्रदर्शन रहा था, वो कुछ ऐसे प्लेयर्स को खरीदना चाहेंगे जो गत चैंपियन टीम का हिस्सा थे।

केकेआर के 5 खिलाड़ी जिसके लिए सीएसके और डीसी ऑक्शन टेबल पर लड़ सकते हैं (Here are 5 KKR players who could trigger a bidding war between CSK and DC)

5. Rahmanullah Gurbaz (रहमानुल्लाह गुरबाज)

Rahmanullah Gurbaz (Pic Source-Twitter)

केकेआर ने आईपीएल 2024 से पहले गुरबाज को 50 लाख में साइन किया था। वह लगभग सभी मैचों के लिए बाहर बैठे लेकिन क्वालीफायर 1 और फाइनल खेले क्योंकि फिल साल्ट टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड वापस चले गए। दो मैचों में, उन्होंने 62 रन बनाए, इस दौरान उनका औसत 31 का और 134.78 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने SRH के खिलाफ फाइनल में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 39 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली, जिसने केकेआर को तीसरे खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई।

गुरबाज हमेशा सीएसके के दिग्गज एमएस धोनी के प्रति अपने प्यार के बारे में बोलते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह धोनी को प्रेरणा के रूप में देखते हैं। अगर सीएसके अजिंक्य रहाणे से आगे देख रही है तो शायद वह अपने बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता चाहेगी। दूसरी ओर, ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद, डीसी भी एक पूर्ण विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश में है और वो गुरबाज जैसे किसी प्लेयर के लिए जाने का विकल्प चुन सकता है।

4. Nitish Rana (नीतीश राणा)

Nitish Rana. (Photo Source: IPL/BCCI)

एक समय केकेआर के कप्तान रहे नितीश राणा को आईपीएल 2024 में केवल दो मैच खेलने का मौका मिला था। उन्हें उंगली में चोट लग गई थी और जब वह फिट थे तो उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि टीम विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहती थी। उन्होंने केवल दो मैच खेले और 42 रन बनाए, जिसमें 33 उनका हाईएस्ट स्कोर था।

राणा को केकेआर ने आईपीएल 2024 से पहले 8 करोड़ में खरीदा था। वह छह साल तक केकेआर का हिस्सा रहे और आईपीएल 2023 में टीम की कप्तानी भी की। हालांकि, टीम 2023 संस्करण में सातवें स्थान पर रही। डीसी, जिसने पंत के रूप में एक कप्तान को रिलीज कर दिया है, उनके लिए राणा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सीएसके के लिए वह मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे के साथ साझेदारी कर सकते हैं।

3. Venkatesh Iyer (वेंकटेश अय्यर)

Venkatesh Iyer (Photo Source: BCCI/IPL)

वेंकटेश अय्यर 2025 संस्करण से पहले रिलीज होने से पहले 2021 के बाद से केकेआर कैंप के सबसे मूलयवान प्लेयर थे। उन्होंने 2024 सीजन में 14 मैच खेले और 46.25 की शानदार औसत और 158.80 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने फाइनल में नाइट राइडर्स के लिए 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए।

अय्यर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पारी की शुरुआत कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। सीएसके इसी तरह के फ्लेक्सिबल प्लेयर की तलाश में थी जब उन्होंने पिछले साल अपने बैटिंग कॉम्बिनेशन को बदलने की कोशिश की थी। डीसी के लिए, अय्यर सलामी बल्लेबाजों में से एक हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने मेगा ऑक्शन से पहले जेक फ्रेजर-मैकगर्क और पृथ्वी शॉ दोनों को रिलीज कर दिया है।

2. Philip Salt (फिल साल्ट)

Philip Salt (Image Credit- Twitter X)

फिल साल्ट ने सुनील नरेन के साथ ओपनिंग करते हुए केकेआर को शानदार शुरुआत दिलाई। प्ले-ऑफ से पहले नेशनल ड्यूटी के लिए रवाना होने से पहले, उन्होंने 12 मैच खेले और 39.55 के औसत और 182 के आक्रामक स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए। पिछले संस्करण में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 89 रन था और उन्होंने वो पारी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली थी।

पिछले संस्करण से पहले तीन बार के चैंपियन ने साल्ट को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। डीसी, अपने दो प्रमुख सलामी बल्लेबाजों को जाने देने और डेविड वार्नर के टीम में न होने के बाद, साल्ट उनके लिए अच्छे ओपनर हो सकते हैं। दूसरी ओर, CSK को भी एक आक्रामक ओपनर की तलाश होगी, तो उसके लिए वो फिल साल्ट के पीछे जा सकते हैं।

1. Shreyas Iyer (श्रेयस अय्यर)

Shreyas Iyer (Image Credit- IPL/X)

मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने श्रेयस अय्यर को आश्चर्यजनक रूप से रिलीज कर दिया। जिस खिलाड़ी ने पिछले आईपीएल सीजन में कप्तान के रूप में खिताब जीता था, उसका रिलीज़ होना कई क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। केकेआर के पास कोई आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड नहीं बचा है और ऐसे में हर फ्रेंचाइजी आराम से अय्यर के पीछे भाग सकती है।

पिछले सीजन उन्होंने 14 मैच खेलकर 39 की औसत और 146.86 की स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए। बता दें कि अय्यर कुछ सीजन पहले डीसी का हिस्सा थे और उन्होंने आईपीएल 2020 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। डीसी को एक कप्तान की तलाश है और अय्यर इसके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा, अय्यर खिताब विजेता कप्तान के रूप में अतिरिक्त ध्यान आकर्षित करेंगे।

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...