Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: KKR की टीम आगामी सीजन के लिए है पूरी तरह से रेडी, यहां जाने क्या होगी कोलकाता की संभावित प्लेइंग XI

Andre Russell and Sunil Narine (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पूरे सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। अब आगामी सीजन को भी कोलकाता टीम जरूर जीतना चाहेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था हालांकि उन्होंने रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, और हर्षित राणा को रिटेन किया था।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, रोवमेन पॉवेल सहित कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। यही नहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा। कोलकाता नाइट राइडर्स आगामी सीजन में भी काफी आक्रामक नजर आ रही है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI:

सलामी बल्लेबाज:

सुनील नारायण और क्विंटन डी कॉक

Sunil Narine (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नारायण और क्विंटन डी कॉक को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। सुनील नारायण का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी अच्छा रहा था और उन्होंने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्विंटन डी कॉक के पास भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव है और इन दोनों ही खिलाड़ियों को शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। क्विंटन डी कॉक की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और आगामी सीरीज में भी उन्हें धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

मिडिल ऑर्डर:

वेंकटेश अय्यर, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह

Venkatesh Iyer (Photo Source: BCCI/IPL)

मिडिल ऑर्डर में वेंकटेश अय्यर को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है जिनपर कोलकाता फ्रेंचाइजी ने काफी बड़ी बोली लगाई है। वेंकटेश अय्यर पिछले कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं।

मनीष पांडे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अंतिम समय में अपनी टीम में शामिल किया। मनीष पांडे के पास भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलने का काफी अनुभव है और कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें अपनी प्लेइंग XI में शामिल जरूर करना चाहेगी।

ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल

Andre Russell (Photo Source: BCCI/IPL)

ऑलराउंडर की भूमिका कोलकाता नाइट राइडर्स में आंद्रे रसेल और सुनील नारायण को निभाते हुए देखी जाएगी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से पिछले काफी सीजन से धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

रसेल को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है और गेंदबाजी से भी वो अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए आगामी सीजन महत्वपूर्ण होने वाला है।

गेंदबाज: हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, उमरान मलिक

Varun Chakravarthy (Photo Source: Twitter)

इन सभी गेंदबाजों को आगामी सीजन में अच्छी गेंदबाजी करनी बेहद जरूरी है। आईपीएल 2024 में ऐसा देखा गया था कि बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी और इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स के की खिलाड़ी हैं जबकि स्पेंसर जॉनसन और उमरान मलिक भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...