Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Auction: ‘मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत की है’ महज 13 साल की उम्र में करोड़पति बनने वाले वैभव सूर्यवंशी के पिता ने दिया भावुक रिएक्शन

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में खत्म हुआ। तो वहीं इस ऑक्शन के दूसरे दिन 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वैभव ने अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा था। लेकिन युवा खिलाड़ी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच बिडिंग वाॅर देखने को मिली। लेकिन अंत में राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपए की बड़ी बोली लगाकर खिलाड़ी को टीम में शामिल किया।

दूसरी ओर, अब आईपीएल ऑक्शन में वैभव द्वारा नया रिकाॅर्ड बनाने के बाद, उनके पिता संजीव सूर्यवंशी (Sanjiv Suryavanshi) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। युवा क्रिकेटर के पिता का कहना है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

वैभव सूर्यवंशी के पिता ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी के बिकने के बाद, उनके पिता ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- वह अब सिर्फ मेरा बेटा नहीं, बल्कि पूरे बिहार का बेटा है। मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत की है। 8 साल की उम्र में, उसने अंडर-16 जिला ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था। मैं उसे क्रिकेट की कोचिंग के लिए समस्तीपुर ले जाता था, और फिर वापिस लाता था।

साथ ही बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ, भारत अंडर 19 टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया था। वह ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी भी बने। वैभव ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाए थे। इसके अलााव वह जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शनिवार को बिहार के लिए राजस्थान के खिलाफ डेब्यू भी कर चुके हैं। इस मैच में उन्होंने 6 गेंदों में 13 रन बनाए थे।

साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पिता ने वैभव को क्रिकेटर बनाने के लिए अपनी खेती की जमीन बेच दी थी। हालांकि, अब युवा खिलाड़ी की मेहनत रंग दिखाने लगी है।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...