Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Auction: भारत में फैंस मेगा ऑक्शन को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE? जानें यहां-

IPL 2025 Auction, Mallika Sagar (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू हो चुकी है। क्रिकेट फैंस को अब 24 और 25 नवंबर का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस दिन सऊदी अरब, जेद्दा में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Auction) होने वाला है। मल्लिका सागर पिछले बार की तरह इस साल भी मेगा ऑक्शन के लिए नीलामीकर्ता के रूप में वापस आ गई हैं।

फ्रेंचाइजियों ने 31 अक्टूबर को रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी थी। बीसीसीआई ने आगामी ऑक्शन के लिए 577 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। वहीं, 3 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन से हैं।

ऑक्शन में 319 भारतीय अनकैप्ड और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। आपको बता दें, 577 खिलाड़ियों में से केवल 204 खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है, जिसमें से 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे।

110.5 करोड़ के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले केवल दो खिलाड़ी शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ऑक्शन में सबसे बड़ी राशि 110.5 करोड़ के साथ उतरेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 83 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी, जो ऑक्शन में दूसरी सबसे बड़ी हाईएस्ट पर्स वाली टीम होगी।

IPL 2025 Auction के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों का पर्स-

मुंबई इंडियंस- 45 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स- 51 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़

राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 83 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स- 73 करोड़

गुजरात टाइटंस- 69 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स- 69 करोड़

पंजाब किंग्स- 110.5 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद- 45 करोड़

आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए कुछ ही दिन बाकी है, आइए आपको इस ऑर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आप भारत में ऑक्शन कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Auction) कब शुरू होगी?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का लाइव कवरेज 24 और 25 नवंबर 2025 को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।

भारत में टीवी पर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Auction) कहां देखें?

फैंस आईपीएल मेगा ऑक्शन भारत में 24 और 25 नवंबर 2025 को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख सकते हैं।

भारत में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Auction) कहां स्ट्रीम की जाएगी?

भारत में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

আরো ताजा खबर

17 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हैडर, पंजाब आरसीसी से तो दिल्ली राजस्थान से भिड़ेगी आईपीएल के जारी सीजन में आज 17...

‘हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे’ DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और...

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...