Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Auction: भारतीय खिलाड़ियों की हुई चांदी-चांदी, मार्की प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजियों ने खर्च किए 180.50 करोड़

IPL 2025 Auction (Photo Source: X)

IPL 2025 मेगा ऑक्शन 24 नवंबर को सउदी अरब, जेद्दा में हो रहा है। ऑक्शन के पहले दो सेट के खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई। 12 मार्की प्लेयर्स में ऐसा कोई भी नहीं रहा, जो अनसोल्ड रहे। फ्रेंचाइजियों ने पूरे 180.50 करोड़ रुपये मार्की प्लेयर्स पर खर्च किए। इनमें से 7 मार्की प्लेयर्स भारतीय थे, जिन्होंने मिलकर 126.3 करोड़ रुपये कमाए। आइए आपको बताते हैं कि 12 मार्की प्लेयर्स पर ऑक्शन में कितने रुपये की बोली लगाई गई।

IPL 2025 Auction: ऋषभ पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। ऋषभ के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी फ्रेंचाइजियों ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में बाजी लखनऊ ने मारी। ऋषभ पंत पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। लखनऊ ने जब 20.75 करोड़ की बोली लगाई तो दिल्ली ने RTM कार्ड का इस्तेमाल किया। लेकिन फिर जब लखनऊ ने 27 करोड़ की बोली लगाई तो दिल्ली ने RTM नहीं यूज करने का फैसला लिया।

श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये में बिके

ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। अंत में फिर पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर श्रेयस को अपनी टीम में शामिल किया। श्रेयस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें, आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान है जिन्होंने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को फाइनल में पहुंचाया है। उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था और फिर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स उनके नेतृत्व में चैंपियन बनी थी।

IPL 2025 Auction:अर्शदीप सिंह और चहल 18-18 करोड़ में बिके

भारतीय युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पंजाब ने RTM कार्ड का इस्तेमाल कर वापस से अर्शदीप को टीम में शामिल किया है। वहीं, फ्रेंचाइजी ने चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों ही खिलाड़ी ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज और स्पिनर बन गए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ में गुजरात टाइटंस और मोहम्मद शमी को 10.30 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

दिल्ली का हिस्सा बने केएल राहुल

केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। राहुल आगामी सीजन में दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2024 में केएल राहुल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए 14 मैच में 37.14 के औसत से 520 रन बनाए थे। हालांकि इसके बावजूद लखनऊ ने उन्हें रिलीज कर दिया।

IPL 2025 Auction: मार्की राउंड के खिलाड़ियों पर लगी इतने करोड़ की बोली-

ऋषभ पंत- 27 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स)
श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़ (पंजाब किंग्स)
अर्शदीप सिंह- 18 करोड़ (पंजाब किंग्स)
युजवेंद्र चहल- 18 करोड़ (पंजाब किंग्स)
जोस बटलर- 15.75 करोड़ (गुजरात टाइटंस)
केएल राहुल- 14 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)
मोहम्मद सिराज- 12.25 करोड़ (12.25 करोड़)
मिचेल स्टार्क- 11.75 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)
कगिसो रबाडा- 10.75 करोड़ (गुजरात टाइटंस)
मोहम्मद शमी- 10.30 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)
डेविड मिलर- 7.05 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स)
लियम लिविंगस्टोन- 8.75 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

आईपीएल 2025 ऑक्शन के मार्की राउंड (राउंड-1 और राउंड-2) में सबसे महंगे बिके खिलाड़ियों पर डालिए एक नजर 💰🔥#IPL2025 #IPL2025Auction #Jeddah #BCCI #RishabhPant #ShreyasIyer #KLRahul pic.twitter.com/mTw5wWPENY

— CricTracker Hindi (@ct_hindi) November 24, 2024

আরো ताजा खबर

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...