Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Auction: एआई से जानें कितनी होगी आईपीएल ऑक्शन में युजवेंद्र चहल की कीमत और किस टीम से खेलेगा खिलाड़ी?

Yuzvendra Chahal (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। गौरतलब है कि घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलने वाले चहल ने आईपीएल में मुबंई इंडियंस, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान राॅयल्स की ओर से खेलते हुए 160 मैचों में 7.84 की औसत से कुल 205 विकेट अपने नाम किए हैं।

इसके अलावा वह आईपीएल पिछले तीन सीजन में राजस्थान के लिए खेल रहे थे। यहां उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर, तीन सीजन में कुल 66 विकेट हासिल किए और टीम के बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए। इसके अलावा आईपीएल 2022 में 27 विकेट लेकर, वह पर्पल कैप भी अपने नाम कर चुके हैं।

हालांकि, आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होने से पहले राजस्थान राॅयल्स (RR) फ्रेंचाइजी ने अनुभवी स्पिनर को टीम से रिलीज कर दिया है। चहल को आगामी आईपीएल ऑक्शन में खरीदने में कई टीमें और उनकी पुरानी आईपीएल टीम आरसीबी भी बड़ी बोली लगा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चहल को खरीदने के लिए आगामी ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच बिडिंग वाॅर देखने को मिल सकती है।

गौरतलब है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में होने वाला है। हालांकि, इस बीच हम आपको अनुभवी खिलाड़ी को लेकर आगामी ऑक्शन में AI ने क्या कीमत तय की है और वह किस टीम की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस बारे में बताने जा रहे हैं।

एआई से जानें कितनी होगी युजवेंद्र चहल की कीमत

AI के अनुसार IPL 2025 के ऑक्शन में चहल को 8 से 10 करोड़ के बीच राजस्थान राॅयल्स खरीद सकती है। लेकिन अगर इससे ऊपर कीमत गई, तो वह आरटीएम का भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगी, क्योंकि उन्होंने अपने 6 RTM का इस्तेमाल कर लिया है। इस बोली से ऊपर जाने के बाद AI प्रेडिक्ट किया है कि चहल को RCB या CSK में से कोई एक 12 से 14 करोड़ के बीच खरीद सकता है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...