Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Auction: उन्मुक्त चंद क्यों ऑक्शन में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में उतरेंगे?

Unmukt Chand (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब, जेद्दा में होगा। ऑक्शन के लिए 577 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें से केवल 204 की किस्मत चमकने वाली है। उन्मुक्त चंद जिन्होंने 2012 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताया था। आगामी आईपीएल ऑक्शन के लिए अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में एसोसिएट प्लेयर्स की लिस्ट में अपना नाम दिया है।

उन्मुक्त ने अंडर-19 2012 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 130 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी, जिसके बल पर भारत ने 6 विकेट के जीत दर्ज की थी।

उन्मुक्त चंद दिल्ली, राजस्थान और मुंबई के लिए पहले खेल चुके हैं आईपीएल

उन्मुक्त चंद को भारतीय सीनियर टीम में कभी खेलने का मौका नहीं मिल पाया, जिसके चलते वह अमेरिका चले गए। वह अब भारतीय खिलाड़ी नहीं है इसीलिए उन्होंने आईपीएल 2025 ऑक्शन के लिए एसोसिएट प्लेयर्स के रूप में नाम दिया है। बता दें, चंद दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। वे आखिरी बार 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। उन्होंने आईपीएल करियर में 15 की औसत और 100 की स्ट्राइक से 300 रन बन बनाए हैं।

उन्मुक्त चंद ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग, मेजर लीग क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग सहित दुनिया भर की विभिन्न टी20 लीगों में शानदार खेल दिखाया है। वह MLC के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी है, उन्होंने 45 पारियों में 1500 रन बनाए हैं। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनमुक्त चंद अमेरिका की नेशनल टीम में जगह नहीं बना पाए।

फर्स्ट-क्लास करियर में बनाए हैं इतने रन

उन्मुक्त चंद ने जब रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था, तब वे स्कूल में पढ़ रहे थे। उन्होंने फर्स्ट-क्लास करियर में 67 मैच खेले हैं और 31.57 की औसत से 3379 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 151 है। वहीं, टी20 में उनके प्रदर्शन की बात करें तो, चंद ने 90 मैच खेले हैं, और 21.89 की औसत, 115.28 की स्ट्राइक रेट से 1795 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 125 रहा है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...