
IPL 2025 (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी 10 टीमों को जानकारी दी है कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में दो सेट में मार्की खिलाड़ी बोली लगने के लिए उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन इस महीने की 24 और 25 तारीख को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है।
इसके अलावा बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को सूचित किया है कि प्रत्येक सेट में 8-9 खिलाड़ियों वाली दो मार्की लिस्ट प्रस्तुत की जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि 2022 की मेगा नीलामी में मार्की खिलाड़ियों का केवल एक सेट उपलब्ध था। इसके अलावा 2014 और 2018 की मेगा ऑक्शन में दो सेट मार्की खिलाड़ियों के देखने को मिले थे।
साथ ही बता दें कि इस बार की मार्की लिस्ट में कुछ बडे़ नाम जैसे ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मिचेल स्टार्क और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों पर बोली लगती हुई नजर आएगी। इनमें से दो खिलाड़ियों को खरीदने में फ्रेंचाइजी अपने बचे हुए पर्स में से करीब 30 से 40 प्रतिशत तक की रकम खर्च कर सकती हैं।
आईपीएल ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ी हुए हैं पंजीकृत
दूसरी ओर, अभी तक बीसीसीआई ने मार्की लिस्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी नहीं की है। हालांकि, इसके अगले कुछ दिनों में जारी होने की उम्मीद है। बीसीसीआई ने इस बार के ऑक्शन के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों को शाॅर्टलिस्ट किया है। इन खिलाड़ियों में भारत से 1165 और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
इसके अलावा बीसीसीआई से कुछ खिलाड़ियों के नाम मार्की लिस्ट में सुझाने के लिए टीमों से कहा था, जिसकी समय सीमा 12 नवंबर तक थी। तो वहीं अब आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। देखने लायक बात होगी कि कौनसी टीम इस बार सबसे ज्यादा मार्की खिलाड़ियों के लिए बोली लगाती है?
T20 World Cup 2026: एडन मार्करम ने टॉप ऑर्डर में सफलता का ब्लूप्रिंट तैयार किया
बड़ी खबर! 1000 फर्स्ट क्लास विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने Malinda Pushpakumara
‘विराट कोहली अभी भी फिट हैं और 45 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं’ किंग कोहली को लेकर किसने दिया ऐसा बयान?
IND vs NZ 2026: नागपुर में जंगल सफारी का मजा लेते दिखे टीम इंडिया के खिलाड़ी, टी20 सीरीज से पहले बदला माहौल

