Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: AI ने चुनी CSK की 18 सदस्यीय टीम, लिस्ट से दो धाकड़ ऑलराउंडर हुए बाहर

CSK (Photo Source: BCCI/IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़ रुपये), रवींद्र जडेजा (18 करोड़ रुपये), मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये) और अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में एमएस धोनी (4 करोड़ करोड़) को रिटेन किया है।

बता दें कि पांच बार की चैंपियन टीम के पर्स में 55 करोड़ रुपये हैं और इसके साथ ही वह मेगा ऑक्शन में प्रवेश करेगी। सीएसके ने पांच रिटेंशन के लिए 65 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

क्रिकट्रैकर ने AI से IPL 2025 संस्करण के लिए सीएसके की टीम तैयार करने के लिए कहा। इसके बाद जो परिणाम आए वो फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

AI द्वारा चुनी गई टीम में बल्लेबाज के रूप में रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे हैं। वहीं ऑलराउंडर्स की लिस्ट थोड़ी लंबी है। इसमें मोईन अली, रवींद्र जडेजा, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, राजवर्धन हेंगरगेकर और भगत वर्मा है। विकेटकीपर एमएस धोनी और एन जगदीशन, जबकि स्पिनर्स के लिस्ट में प्रशांत सोलंकी का नाम है। पेसर्स में दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, कगिसो रबाडा, सिमरजीत सिंह है। इस एआई टीम से दो धाकड़ ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और रचिन रवींद्र बाहर हैं।

यहां देखिए CSK की AI जेनरेटेड टीम :

बल्लेबाज
ऑलराउंडर  
विकेटकीपर
 स्पिनर
पेसर
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
मोईन अली
एमएस धोनी
प्रशांत सोलंकी
दीपक चाहर
डेवोन कॉनवे
रवींद्र जडेजा
एन जगदीशन

तुषार देशपांडे
अजिंक्य रहाणे
मिचेल सेंटनर

मथीशा पथिराना
शिवम दुबे
डेरिल मिचेल

कगिसो रबाडा

राजवर्धन हेंगरगेकर

सिमरजीत सिंह

भगत वर्मा

नीलामी से पहले इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सीएसके सीईओ विश्वनाथन ने कहा, हमने रिटेंशन पर निर्णय लेने से पहले कप्तान रुतुराज, एमएस धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ चर्चा की थी। हम बहुत स्पष्ट थे कि जिन खिलाड़ियों ने टीम को बढ़ने में मदद की, वे टीम के साथ आगे जारी रखने के लिए अहम हैं।

उन्होंने कहा, गायकवाड़, जड्डू, एमएस, शिवम दुबे और मथीशा पथिराना को रिटेन करने का फैसला करना बहुत आसान था। लेकिन हम जानते थे कि अगर हमने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया तो हमारे पास नीलामी में जाने के लिए कम पैसा बचेगा। हम जानते थे कि जब बेस्ट भारतीय खिलाड़ियों की बात होगी तो हम अन्य टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। मेरा मतलब है, हम अभी भी कोशिश करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उन्हें नीलामी में हासिल कर पाएंगे।

Disclaimer: यह टीम AI द्वारा बनाई गई है और आईपीएल 2025 के लिए पूर्वानुमानों पर आधारित है। यह CSK की आधिकारिक लिस्ट नहीं है और वास्तविक ऑक्शन परिणामों के अनुसार बदल सकती है। सुझाए गए नाम AI विश्लेषण और संकेतों से लिए गए हैं, जो 2025 की ऑक्शन में CSK के लिए एक आदर्श टीम बनाते हैं। AI 100% सटीकता की गारंटी नहीं दे सकता, क्योंकि अंतिम टीम ऑक्शन के परिणामों पर निर्भर करती है।

 

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...