Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: 13 साल की उम्र में करोड़पति बने Vaibhav Suryavanshi, राहुल द्रविड़ ने अपनी टीम में किया शामिल

Vaibhav Suryavanshi (Photo Source: X)

IPL 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब, जेद्दा में हो रहा है। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) आईपीएल इतिहास में ऑक्शन में उतरने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे। राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। वैभव आईपीएल का हिस्सा बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी Vaibhav Suryavanshi के लिए लगाई बोली

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। लेकिन अंत में राजस्थान ने बाजी मारी और उन्हें टीम में शामिल कर लिया। बता दें, 13 साल के युवा खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों को बहुत बैक किया। आज यह दोनों ही खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और भारत के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। फ्रेंचाइजी वैभव सूर्यवंशी को भविष्य के लिए तैयार करेगी और 13 साल का यह खिलाड़ी आगे जाकर इंटरनेशनल स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ सकता है।

यहां देखें- IPL 2025 Auction Live Updates

बिहार में हुआ जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार में हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था। उनके पिता ने घर पर ही प्रैक्टिस के लिए नेट लगवाया था। वैभव ने फिर समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया और इसके बाद पटना के जीसस एकेडमी में मनीष ओझा से ट्रेनिंग ली है।

जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ किया फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू

वैभव ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू इसी साल जनवरी में मुंबई के खिलाफ किया था, जहां उन्होंने 2 पारियों में 31 रन बनाए थे। वह बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। उन्होंने बिहार के लिए 5 मैचों की 10 पारियों में 100 रन बनाए हैं, उनका हाईएस्ट स्कोर 41 रन है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों में ठोका शतक

हाल ही में अंडर-19 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वैभव ने 58 गेंदों में शतक जड़ा था, जो भारत के अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 104 रन बनाए थे, जिसके बल पर भारत को जीत मिली थी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...