Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले LSG का साथ छोड़ सकते हैं केएल राहुल, पुरानी फ्रेंचाइजी से मिल सकता है कप्तानी का ऑफर

KL RAHUL (Pic Source BCCI/IPL)

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल कथित तौर पर 2025 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन (IPL) की शुरुआत से पहले अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ने का मन बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल और फ्रेंचाइजी के बीच तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट था, जो कि अब पूरा हो गया है। इसके अलावा राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच मतभेद भी हो गए हैं।

आपको याद होगा कि, पिछले सीजन में संजीव गयोनका ने राहुल को सरेआम डांट लगा दी थी, जिस पर खूब विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि केएल राहुल अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हो सकते हैं। राहुल ने इसी टीम के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। RCB के बाद राहुल पंजाब किंग्स के लिए भी खेले। इसके बाद वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने। ऐसे में एक बार फिर से राहुल अपने होम टीम का दामन थाम सकते हैं।

IPL 2025 में RCB की कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं केएल राहुल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले 17 सीजन से ट्रॉफी जीतने के इंतजार में है। लंबे समय तक भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस टीम की कप्तानी संभाली। विराट जब कप्तानी से हटे तो साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस को कमान सौंपी गई। हालांकि, उनकी कप्तानी में भी टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। पिछले सीजन में भी RCB बड़ी मुश्किल से प्लेऑफ तक पहुंच पाई थी।

ऐसे में अगर केएल राहुल की आरसीबी में वापसी होती है तो हो सकता है कि उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिले। राहुल को आईपीएल में कप्तानी का लंबा अनुभव है। उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमों की कप्तानी की है।

ऐसे में राहुल की वापसी से फाफ डु प्लेसिस को कप्तानी से हटाया जा सकता है। हालांकि, मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी इन चीजों पर अपना फैसला लेगी कि क्या करना है। अब ये देखना होगा कि आने वाले दिनों में केएल राहुल को LSG रिटेन करती या नहीं। या वो आने वाले दिनों में किस फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए दिखते हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs ENG दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन बनाएगा फाइनल में जगह 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच...

SM Trends: 5 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की शादी की कुछ वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो पर फैंस...

5 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: सेमीफाइनल से पहले भारत की खराब फील्डिंग पर बोले मोर्ने मॉर्केल, कहा ‘कोई खिलाड़ी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता’ गेंदबाजी...

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अभिषेक शर्मा, मूषक से मांगी खास मन्नत

Abhishek Sharma Mooshak at Siddhivinayak Temple (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में...