Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले शादी के बंधन में बंधा यह स्टार स्पिनर, धोनी का था फेवरेट लेकिन आगामी सीजन में RR की ओर से खेलते हुए आएगा नजर

Maheesh Theekshana (Pic Source-X)

श्रीलंका के स्टार स्पिनर महीष तीक्ष्णा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शानदार स्पिनर ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया जो जमकर वायरल भी हो रही है।

IPL में महीष तीक्ष्णा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक 27 मैच खेले हैं। इस दौरान इस गेंदबाज ने 31.88 की औसत और 7.66 की इकॉनमी से 25 विकेट चटकाए हैं। 4/33 लीग में उनका बेस्‍ट प्रदर्शन है। लीग में उन्‍होंने 1 बार ही 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।

IPL 2022 से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने महीष तीक्ष्णा को 70 लाख रुपये में खरीदा था। वह IPL 2023 और IPL 2024 में भी CSK का हिस्‍सा रहे। इसके बाद IPL 2025 से पहले साउदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन में महीष तीक्ष्णा नीलामी के मैदान में उतरे। इस दौरान राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें 4 करोड़ 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में इस शानदार खिलाड़ी को एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

शादी के बंधन में बंधे महीष तीक्ष्णा

Sri Lankan spinner Maheesh Theekshana ties the knot! 💍

📸: CSK pic.twitter.com/PBuPWqSVCN

— CricTracker (@Cricketracker) January 17, 2025

महीष तीक्ष्णा ने कोलंबो Shangri-La में शादी की। उनकी शादी में कई प्रसिद्ध लोगों ने शिरकत ली। श्रीलंका की ओर से भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस धाकड़ खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। महीष तीक्ष्णा ने अपने करियर में 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 60 पारियों में उन्‍होंने 58 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका औसत 26.56 की और इकोनॉमी 6.87 की है। महीष तीक्ष्णा ने 50 वनडे में 72 विकेट और 2 टेस्‍ट में 5 विकेट झटके हैं।

इस शानदार खिलाड़ी ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने दूसरे वनडे में श्रीलंका की ओर से हैट्रिक पूरी की थी। यही नहीं बेहतरीन स्पिनर की घातक गेंदबाजी की मदद से तीसरे वनडे मैच को श्रीलंका ने 140 रन से अपने नाम किया था। भले ही श्रीलंका टीम इस वनडे सीरीज को अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन महीष तीक्ष्णा की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।

আরো ताजा खबर

8 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: रोमांचक मुकाबले लखनऊ ने आरसीबी को 9 रन से हराया जारी आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल...

BAN vs PAK: पहले टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, चोट के चलते बाबर आजम बाहर

Babar Azam (image via X) बाबर आजम घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं; यह मैच 8 मई को ढाका के...

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास! ऐसा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

IPL 2026: Bhuvneshwar Kumar (image via X) भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार (7 मई) को आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया, जब उन्होंने भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

IPL 2026: पहले 20 गेंदों में फिफ्टी फिर 49 गेंदों में ठोका ताबड़तोड़ शतक, मिचेल मार्श ने लखनऊ में बरपाया कहर!

IPL 2026, LSG vs RCB: Mitchell Marsh (image via IPL/X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार मिचेल मार्श का बल्ला चल ही गया। गुरुवार, 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम...