Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से पहले चेन्नई में शामिल हुए Ravichandran Ashwin, सीईओ काशी विश्वनाथन ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025 से पहले चेन्नई में शामिल हुए Ravichandran Ashwin, सीईओ काशी विश्वनाथन ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही आईपीएल का 17वां सीजन खत्म हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर, तीसरी बार खिताब को अपने नाम किया था। तो वहीं अब क्रिकेट फैंस को आगामी सीजन का इंताजर है।

हालांकि, इस बार आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। सभी टीमें आईपीएल नियमों के अनुसार 3+1 की रणनीति के तहत, टीम में शामिल कुल खिलाड़ियों में से 3 को रिटेन और एक खिलाड़ी को राइट टू मैचकाॅर्ड (RTM) के तहत खरीद सकती हैं।

लेकिन आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजस्थान राॅयल्स और भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए हैं। तो वहीं टीम के साथ जुड़ने के बाद, फ्रेंचाइजी सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हुए अश्विन

बता दें कि आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले अनुभवी स्पिनर अश्विन पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर की माने तो आईपीएल के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती है, क्योंकि अश्विन राजस्थान राॅयल्स के मेन कोर में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अगर चेन्नई नीलामी में अश्विन को हासिल नहीं कर पाती है, तो उन्हें ट्रेड के जरिए भी हासिल कर सकती है।

दूसरी ओर अश्विन को लेकर फ्रेंचाइजी सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा- ये सबकुछ नीलामी पर निर्भर करता है, क्योंकि इसपर हमारा कोई भी नियंत्रण नहीं है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या मौका खुद ही सामने आता है।

लेकिन सबसे पहले तो बात ये है कि अश्विन हमारे हाई परफॉरमेंस सेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे और क्रिकेट संबंधी सभी कामों को देखेंगे। हमें उन्हें अपने सेटअप में शामिल कर लिया है और अब वह CSK वेंचर का हिस्सा हैं, जबकि TNCA में वह इंडिया सीमेंट्स की टीम से फर्स्ट डिवीजन क्रिकेट भी खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...