Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: सुरेश रैना का मानना, ऋषभ पंत हो सकते हैं नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के Jeddah में आयोजित किया जाएगा। आगामी नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगेगी और इनमें से एक भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी हैं।

बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी नीलामी से पहले ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। उनका प्रदर्शन अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जबरदस्त रहा है और आगामी नीलामी में कई फ्रेंचाइजियों की निगाहें उन पर जरूर होगी। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक ऋषभ पंत के ऊपर आगामी नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक सुरेश रैना ने कहा कि, ‘हमें यह चीज एक मौके के रूप में देखना चाहिए। अगर हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को देखें तो उन्हें काफी ज्यादा पैसे मिल रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों के साथ ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।

वो दिल्ली कैपिटल्स के बेहतरीन कप्तान, शानदार बल्लेबाज और धाकड़ विकेटकीपर हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उन पर 25 से 30 करोड़ की बोली जरूर लगेगी। ऋषभ पंत ब्रांड है।’

सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें ऋषभ पंत पर जरूर होगी: सुरेश रैना

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘ऋषभ के पास यह काबिलियत है कि वो कहीं भी कप जीत सकते हैं। दिल्ली में उन्होंने कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हुआ। केएल राहुल के साथ ही ऐसा ही देखने को मिला जबकि श्रेयस अय्यर ने तो कोलकाता को कप जिताया लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, दिल्ली और लखनऊ चार टीमें है जो ऐसे ही भारतीय कप्तान को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है।

चेन्नई को भी टीम बनानी है लेकिन उनके पर्स में 55 करोड़ रुपए बचे हैं। अगर वो एक खिलाड़ी के ऊपर 25 से 30 करोड़ रुपए लगाते हैं तो उन्हें कम से कम 18 खिलाड़ियों की टीम पूरी करनी होगी।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 62वां मैच आज 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें दिल्ली...

IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 61 में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर, प्लेऑफ में...

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...