
Mohammad Siraj & Aakash Chopra (Photo Source: X)
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, सऊदी अरब में होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस ऑक्शन से पहले विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़) को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स और कैमरन ग्रीन जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।
इस बीच, क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि RCB को ऑक्शन में मजबूत गेंदबाजी यूनिट बनाने में ज्यादा ध्यान देना होगा। अगर टीम मोहम्मद सिराज को वापस से नहीं खरीद पाती है तब भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
कमजोर गेंदबाजी है RCB की बड़ी समस्या
आकाश चोपड़ा ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक भी ट्रॉफी नहीं जीतने के पीछे का कारण गेंदबाजी है। इसलिए टीम को एक मजबूत गेंदबाजी अटैक बनाने के लिए अच्छे खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रेंचाइजी को कम से कम एक बेहतरीन स्पिनर की भी जरूरत है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में बात करते हुए कहा,
मुझे एक अच्छा गेंदबाजी अटैक तैयार करना होगा। इसके लिए, अगर मैं सिराज को नहीं भी ला पाऊं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन आपको यह पता लगाना होगा कि आप कहां अच्छे गेंदबाज ढूंढ सकते हैं। क्या आप कगिसो रबाडा को खरीद सकते हैं क्योंकि आपके पास पैसा है? क्या आप मिचेल स्टार्क को खरीद सकते हैं क्योंकि आपके पास पैसा है?”
क्या आप मार्क वुड को ढूंढ सकते हैं क्योंकि आपके पास पैसे हैं? पैसे खर्च करें और गेंदबाज खरीदें क्योंकि ‘ई साला कप नामदे’ के ‘ई साल भी कप रहने दे’ बनने के पीछे मुख्य समस्या गेंदबाजी ही है। इसके लिए आपको कम से कम एक बेहतरीन भारतीय स्पिनर की जरूरत है, अगर यह दो हो जाए तो बहुत बढ़िया है, और आपके पास अच्छे तेज गेंदबाजी विकल्प होने चाहिए।
मोहम्मद सिराज ने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 14 पारियों में 9.18 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए थे। मार्क वुड ने पिछला सीजन नहीं खेला था। वहीं, कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क अपनी फ्रेंचाइजियों द्वारा रिलीज कर दिए गए हैं।
आकाश चोपड़ा ने इस बात पर जोर दिया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मेगा ऑक्शन में युजवेंद्र चहल को जरूर टारगेट करना चाहिए। बता दें, चहल ने आरसीबी के लिए 112 पारियों में 7.58 की इकॉनमी से 139 विकेट लिए हैं, वह फ्रेंचाइजी के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है।
ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

