Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआती प्लेइंग XI की AI ने की हैरतअंगेज भविष्यवाणी

Royal Challengers Bangalore (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काफी मजबूत दिख रही है और उनको हराना किसी भी अन्य टीम के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है।

बता दें कि, फ्रेंचाइजी ने आगामी नीलामी से पहले विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया था जबकि नीलामी में उन्होंने स्वप्निल सिंह को राइट टू मैच कार्ड के जरिए अपनी टीम में वापस से शामिल किया है। इसी के साथ हाल ही में AI ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआती प्लेइंग XI को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

ओपनर:

विराट कोहली (कप्तान), फिल साल्ट

Virat Kohli. (Photo: Kuntal Chakrabarty/IANS)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी समय से बेहतरीन रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। टॉप में बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से 113 पारी में 45 के ऊपर के बेहतरीन औसत से 4352 रन बनाए हैं।

आगामी सीजन में विराट कोहली का साथ ओपनिंग में फिल साल्ट देते हुए नजर आएंगे। फिल साल्ट का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में हमेशा ही बेहतरीन रहा है और उन्हें दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। पिछले साल इंग्लिश खिलाड़ी ने KKR की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और यही वजह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 2025 सीजन में अपनी टीम में शामिल किया है।

मिडिल ऑर्डर-

रजत पाटीदार, लियम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, जितेश शर्मा

Rajat Patidar (PIC SOURCE-X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत दिख रहा है। आगामी सीजन में रजत पाटीदार को एक बार फिर से आरसीबी टीम में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा। स्पिनर्स के खिलाफ रजत पाटीदार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाए हैं।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में लियम लिविंगस्टोन ने भी पिछले कुछ समय में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। आगामी सीजन में लियम लिविंगस्टोन को आरसीबी की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

टिम डेविड भी आगामी आईपीएल सीजन में आरसीबी की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। टिम डेविड ने पिछले तीन सीजन मुंबई इंडियंस की ओर से भाग लिया था और उनके अंदर मैच को फिनिश करने के काबिलियत है। जितेश शर्मा की बात की जाए तो आईपीएल 2022 से उन्हें पंजाब किंग्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हुए देखा गया है। अब यही भूमिका उन्हें आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से निभाते हुए देखा जाएगा। किसी भी टीम के लिए इन खिलाड़ियों को रोकना बहुत ही मुश्किल होगा।

ऑलराउंडर:

क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह

Krunal Pandya. (Photo Source: IPL/BCCI)

आरसीबी ने स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और स्वप्निल सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास यह काबिलियत है कि वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

भारत की पिच में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और यह दोनों ही खिलाड़ियों को आगामी सीजन में घातक गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

गेंदबाज:

भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड

Yash Dayal (Photo Source: X/Twitter)

चाहे आईपीएल हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भुवनेश्वर कुमार के पास टी20 फॉर्मेट का काफी अनुभव है। इस बेहतरीन खिलाड़ी ने हमेशा ही आईपीएल में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला है। आगामी सीजन में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी करने का दबाव होगा। यही नहीं भुवनेश्वर आरसीबी के गेंदबाजी लाइनअप के की खिलाड़ी होंगे।

जोश हेजलवुड की बात की जाए तो आरसीबी ने उन्हें दो बेहतरीन सीजन के बाद अपनी टीम में शामिल किया है। जोश हेजलवुड पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं और डेथ ओवर में भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

यश दयाल को आरसीबी ने रिटेन किया है जिन्होंने आईपीएल 2024 में इस फ्रेंचाइजी की ओर से कुल 15 विकेट हासिल किए थे। यॉर्कर के साथ-साथ यश दयाल शानदार धीमी गेंद भी फेंकने में सक्षम है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...