Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: रणजी के बाद अगर आईपीएल से भी बाहर हुए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) तो ये 3 खिलाड़ी उन्हें कर सकते हैं रिप्लेस

IPL 2025: रणजी के बाद अगर आईपीएल से भी बाहर हुए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) तो ये 3 खिलाड़ी उन्हें कर सकते हैं रिप्लेस

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)

3 Replacement of Yashasvi Jaiswal for IPL 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले तो उन्हें भारत की चैंपियंस ट्राॅफी 2025 टीम की 15 सदस्यीय टीम से बाहर किया गया, तो वहीं अब खबर आ रही है कि वह जारी रणजी ट्राॅफी के सेमीफाइनल मैच से बाहर हो गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें टखने में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह मुंबई की ओर से विदर्भ के खिलाफ रणजी सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, अभी वह सिर्फ रणजी ट्राॅफी से ही बाहर हुए हैं।

इस बीच कुछ फैंस कयास लगाने लगे हैं कि अगर जायसवाल आगामी आईपीएल से भी बाहर होते हैं, तो उन्हें राजस्थान राॅयल्स टीम में कौन रिप्लेस कर सकता है। तो आइए इस खबर के माध्यम से आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो जायसवाल को राजस्थान राॅयल्स की प्लेइंग इलेवन में रिप्लेस कर सकते हैं

आईपीएल 2025 के लिए यशस्वी जयसवाल के 3 रिप्लेसमेंट ये हो सकते हैं (3 Replacement of Yashasvi Jaiswal for IPL 2025)

1. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)

अगर आईपीएल के आगामी सीजन से यशस्वी जायसवाल बाहर होते हैं, तो युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी राजस्थान राॅयल्स टीम में उन्हें रिप्लेस करने के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। वैभव भारत की ओर से अंडर- 19 टीम में ओपनिंग पर ही बल्लेबाजी करते हैं। साथ ही हाल के दिनों में उन्होंने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है।

2. नितीश राणा (Nitish Rana)

अगर आईपीएल के आगामी सीजन से यशस्वी जायसवाल बाहर होते हैं, तो अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा उनका रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। राणा को आईपीएल खेलने का खासा अनुभव है। हालांकि, वह नंबर 3-4 के बल्लेबाज हैं, लेकिन अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह ओपनिंग में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 107 आईपीएल मैचों में राणा 28.34 की औसत से कुल 2636 रन बना चुके हैं।

3. शुभम दुबे (Shubham Dubey)

वैसे अगर आगामी आईपीएल से यशस्वी जायसवाल से बाहर होते हैं, तो वैभव या नितीश में से कोई राजस्थान राॅयल्स मैनेजमेंट की पहली पसंद होगा। हालांकि, अगर ये दोनों किसी वजह से नहीं खेल पाते हैं, तो राजस्थान 30 वर्षीय शुभम दुबे के साथ जा सकता है। वह खेले गए 30 टी20 मैचों में 38.35 की शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 652 रन बना चुके हैं।

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...