
Mohammed Nabi and Kane Williamson (Pic Source-X)
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऐसे कई विदेशी खिलाड़ी थे जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सिर्फ इसी सीजन में ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में ऐसा देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हैं।
अब इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भी एक बार फिर से ऐसा ही देखने को मिलेगा। आईपीएल 2025 का ऑक्शन बहुत जल्द होने वाला है और सभी फ्रेंचाइजी अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन पर इस बार बोली नहीं लगाई जाएगी। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जो आगामी सीजन के ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।
1- मोहम्मद नबी
Mohammad Nabi. (Photo Source: IPL/BCCI)
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही शानदार रहा हैं। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी इस अनुभवी खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है।
हालांकि आगामी सीजन में वो अनसोल्ड जा सकते हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से मोहम्मद नबी अपने सर्वश्रेष्ठ लय में नजर नहीं आए हैं। पिछले सीजन मोहम्मद नबी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। उन्हें 7 मुकाबले खेलने को मिले थे लेकिन नबी ने सिर्फ 2 ही विकेट लिए। यही नहीं वो बल्ले से भी अपना कमाल नहीं दिखा पाए।
2- मैथ्यू वेड
Matthew Wade. (Photo Source: IPL/BCCI)
मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलिया के जबरदस्त खिलाड़ियों में से एक है। वो बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि आगामी सीजन में कोई भी टीम उन पर बोली नहीं लगाना चाहेगी।
आईपीएल 2024 में मैथ्यू वेड गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। उन्हें सिर्फ दो ही मैच खेलने को मिले थे जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने चार रन बनाए थे। यही नहीं फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी पिछले कुछ समय से वेड अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर नहीं आए हैं।
3- केन विलियमसन
Kane Williamson. (Image Source: Getty Images)
चाहे कोई भी फॉर्मेट हो केन विलियमसन धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने में सक्षम रहे हैं। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी बेहतरीन रहा है।
केन विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस टीम में बने हुए हैं लेकिन उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। आगामी नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस उन्हें रिलीज कर सकता है। यही नहीं अगर गुजरात टाइटंस उन्हें रिलीज करता है तो आईपीएल 2025 में अनुभवी बल्लेबाज अनसोल्ड जा सकते हैं।
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

