Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मैं शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं: जोस बटलर

Jos Buttler (Photo Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि, गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर को 15.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

जोस बटलर का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। जैसे ही इंग्लिश खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया। जोस बटलर ने कहा कि, ‘शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के लिए मैं बहुत ही उत्साहित हूं। वो इस खेल के सुपरस्टार है और उनके साथ गुजरात टाइटंस में बल्लेबाजी करने के लिए मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

गुजरात टाइटंस ने अभी तक जोस बटलर के अलावा कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। बटलर के अलावा गुजरात टाइटंस टीम में आगामी सीजन में प्रसिद्ध कृष्णा को भी खेलते हुए देखा जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शुभमन गिल कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने किया था निराशाजनक प्रदर्शन

बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। गुजरात टाइटंस ने 12 मैच में सिर्फ पांच में जीत दर्ज की थी जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार कप्तानी की थी। भले ही पिछले सीजन में शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हो लेकिन आगामी सीजन में उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

जोस बटलर की बात की जाए तो पिछले सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया। आईपीएल 2025 में भी इस अनुभवी खिलाड़ी को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। वो इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

আরো ताजा खबर

भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब

India’s T20I (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ चल...

ENG vs IND: पांचवें टी20 में लाज बचाने उतरेगी भारतीय टीम; प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

ENG vs IND: 3 Changes India Must Make to Avoid a Clean Sweep in the 5th T20I (image via getty) ब्रिस्टल में नौ विकेट की करारी हार के बाद, जिससे...

10 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास! मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के इस खास क्लब में हुईं शामिल

Smriti Mandhana Joins Mithali Raj and Harmanpreet Kaur in Elite Club (image via getty) उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड...