Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन से अपना नाम वापस लेंगे Ben Stokes, बड़ी वजह आई सामने

Ben Stokes (Image Source: BCCI-IPL)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स संभवत इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट को अधिक से अधिक प्राथमिकता देने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 मेगा-ऑक्शन से अपना नाम वापस लेने का मन बना रहे हैं। उन्होंने एशेज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आईपीएल 2024 ऑक्शन में नाम नहीं दिया था। स्टार ऑलराउंडर स्टोक्स ने आखिरी आईपीएल मैच 2023 में खेला था। 

स्टोक्स उस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए केवल दो मैचों में खेले थे। सीएसके ने स्टोक्स को ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था लेकिन वह चोटिल होने के कारण अधिकतर मैच नहीं खेल पाए। वहीं अब एक बार फिर स्टोक्स इंग्लैंड के आगामी सीरीज पर ध्यान केंद्रित के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

Ben Stokes अब IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से नाम ले सकते हैं वापस

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोक्स के आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में नाम नहीं देने का मतलब है कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर पूरी तरह से फोकस करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी टी20 इंटरेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। हालांकि, 33 वर्षीय ऑलराउंडर वनडे क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लौटा। उन्होंने फिर से वनडे खेलने के संकेत दिए हैं।

बेन स्टोक्स का 2025 में काफी बिजी शेड्यूल है। इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू और विदेश में टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। एक ऑलराउंडर के रूप में स्टोक्स के किए वर्कलोड मैनेज करना बहुत जरूरी है। उन्होंने हाल ही में चोट के बाद वापसी की है। ऐसे में उनका फिट रहना इंग्लैंड टीम के लिए बेहद जरूरी है।

33 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक 43 आईपीएल मैच में खेला है और उसमें उन्होंने क्रमशः 974 रन बनाए हैं और 34.79 की औसत और 34.79 की इकॉनमी से 28 विकेट लिए हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख रविवार (3 नवंबर) है। स्टोक्स के ऑक्शन से हटने की एक वजह बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) का विदेशी खिलाड़ियों के लिए विशेष नियम भी माना जा रहा है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...