Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में सस्ते में बिके ये 5 खिलाड़ी साबित होंगे बड़े मैच विनर

IPL 2025, Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब, जेद्दा में हो रहा है। भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा, वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वहीं, श्रेयस अय्यर जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा वह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

फ्रेंचाइजियों ने कुछ खिलाड़ियों पर कम की बोली लगाकर मैच विनर्स को अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जिसमें टिम डेविड जैसे घातक ऑलराउंडर शामिल हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। आइए आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से 5 प्लेयर्स हैं, जो ऑक्शन में सस्ते में बिके लेकिन आईपीएल के आगामी सीजन में मैच विनर बन सकते हैं।

IPL 2025 ऑक्शन में सस्ते में बिकने वाले ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर-

एडम जम्पा (Adam Zampa 2.40 Crore):

Adam Zampa. (Photo by Alex Davidson/Getty Images

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा को 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। जम्पा ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 95 मैचों में 7.16 की इकॉनमी से 117 विकेट चटकाए हैं।

जम्पा ने 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और अब तक कई यादगार प्रदर्शन किए हैं, जिसमें हैदराबाद के खिलाफ 6/19 शामिल हैं। जम्पा ने अपने करियर में अब तक 280 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 341 विकेट लिए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell 4.2 Crore):

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। वह 2022 से 2024 तक फ्रेंचाइजी के लिए खेले। मैक्सवेल ने 134 आईपीएल मैचों में 156.73 की स्ट्राइक रेट से 2771 रन बनाए हैं और 37 विकेट भी लिए हैं। बता दें, मैक्सवेल इससे पहले 2014 से 2017 और 2020 तक पंजाब के लिए खेल चुके हैं।

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock 3.60 Crore):

Quinton de Kock (Photo Source: Getty Images)

डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा। फिल साल्ट के टीम से बाहर होने के बाद डी कॉक को शामिल कर कोलकाता ने एक शानदार डील क्रैक की। क्विंटन डी कॉक ओपनिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। डी कॉक ने 107 आईपीएल मैचों में 3157 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल है।

फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis 2 Crore):

Faf du Plessis (Photo Source: X)

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। डु प्लेसिस ने पिछले तीन सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की है। आरसीबी ने उनके लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया और दिल्ली की किस्मत चमक गई।

फाफ डु प्लेसिस ने 145 आईपीएल मैचों में 4571 रन बनाए हैं, जिसमें 37 अर्धशतक शामिल हैं। वह 2018 और 2021 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे थे।

IPL 2025: वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar 3.2 Crore):

Washington Sundar. (Photo Source: IPL/BCCI)

भारतीय युवा स्पिन-ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद सिर्फ गुजरात और लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन में सुंदर के लिए बोली लगाई। वाशिंगटन ने 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 6.87 की इकॉनमी से 47 विकेट चटकाए हैं।

আরো ताजा खबर

ZIM vs BAN: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के चलते मुस्तफिजुर रहमान 4 हफ्तों के लिए बाहर, ‘द हंड्रेड’ खेलने पर भी संदेह

Mustafizur Rahman (image via getty) जिम्बाब्वे दौरे पर बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके मुख्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान दाहिने हैमस्ट्रिंग में ग्रेड 1...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 5th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय टीम शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के ‘द रोज बाउल’ में इंग्लैंड के...

चेपॉक में खेला जाएगा BBL 2026-27 का पहला मैच, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा एलान!

BBL 2026-27: PM Modi Announces Historic Big Bash League Season Opener in Chennai (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा में, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की...

ENG vs IND, 4th T20I: ब्रिस्टल में बरपा हैरी ब्रूक का कहर, इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से रौंदा; टी20 सीरीज की अपने नाम

ENG vs IND, 4th T20I: Brook, Salt Power England to Historic Bilateral T20I Series Win Over India (image via getty) गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले...