Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में एक बार फिर मिचेल स्टार्क पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली, इन 5 फ्रेंचाइजियों की होगी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पर निगाहें

Mitchell Starc (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन बहुत जल्द शुरू होने वाला है। यह नीलामी 24 और 25 नवंबर को Jeddah में होगी। ऐसे कई धुआंधार खिलाड़ी है जिन पर इस नीलामी में बड़ी बोली लगाई जाएगी।

हाल ही में सभी फ्रेंचाइजियों में अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के लिस्ट की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन नहीं किया है। बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2024 की नीलामी में 24.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वो इस टूर्नामेंट के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

पिछले सीजन में मिचेल स्टार्क ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट झटके। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। हालांकि इसके बावजूद कोलकाता टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। आज हम आपको बताते हैं ऐसी पांच फ्रेंचाइजियों के बारे में जो आगामी सीजन में मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

1- पंजाब किंग्स

Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

पंजाब किंग्स उन कुछ फ्रेंचाइजी में से एक है जिन्होंने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को एक बार भी अपने नाम नहीं किया है। पंजाब किंग्स का प्रदर्शन हमेशा ही इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है लेकिन टीम आईपीएल ट्रॉफी को जीत नहीं पाई है।

आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनके नाम है शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह। पंजाब किंग्स मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी। टीम को आगामी सीजन में एक ऐसे अनुभवी तेज गेंदबाज की बेहद जरूरत है जो विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाल सके और उनके विकेट ले सके। स्टार्क यह भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं।

2- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Royal Challengers Bengaluru (Image Credit- Twitter X)

पंजाब किंग्स की तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। हर सीजन में ऐसा देखा गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत है लेकिन उनके गेंदबाजी लाइनअप की हमेशा ही जमकर आलोचना होती है।

आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने गेंदबाजी लाइनअप को मजबूत जरूर करना चाहेंगे। फ्रेंचाइजी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनके नाम है विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल। उनके पर्स में अभी भी 83 करोड़ रुपए बचे हैं और स्टार्क पर आरसीबी फ्रेंचाइजी की निगाहें जरूर होगी।

3- गुजरात टाइटंस

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 में शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि शुभमन गिल की कप्तानी पिछले सीजन में काफी खराब रही थी जिसकी वजह से टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी।

आगामी नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस ने सिर्फ पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उनके पर्स में 69 करोड़ रुपए है। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हालांकि 2025 सीजन में गुजरात फ्रेंचाइजी की निगाहें कई अनुभवी तेज गेंदबाजों पर होगी जिसमें से एक मिचेल स्टार्क भी हो सकते हैं।

4- दिल्ली कैपिटल्स

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन ऋषभ पंत की कप्तानी में काफी खराब रहा था और टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। नीलामी से पहले टीम में चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें कोई भी तेज गेंदबाज नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स को अगर 2025 सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम करना है तो उन्हें मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में जरूर में शामिल करना होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले सीजन में टीम के पास काफी शानदार तेज गेंदबाज थे लेकिन कोई भी घातक गेंदबाजी नहीं कर पाया था। दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 73 करोड़ रुपए बचे हुए हैं और उन्हें मिचेल स्टार्क के लिए आगामी नीलामी में बोली लगाते हुए जरूर देखा जा सकता है।

5- लखनऊ सुपर जायंट्स

Lucknow Super Giants (Photo Source: Getty Images)

लखनऊ सुपर जायंट्स की निगाहें भी मिचेल स्टार्क पर जरूर होगी। लखनऊ टीम ने आगामी नीलामी से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें दो तेज गेंदबाज है। यह दोनों खिलाड़ी हैं मोहसिन खान और मयंक यादव। दोनों ने हीं अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और दोनों के पास गति है।

मिचेल स्टार्क के लखनऊ टीम में जुड़ने से इन दोनों तेज गेंदबाजों को काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में पता चलेगा। यही नहीं स्टार्क के आने से लखनऊ सुपर जायंट्स का गेंदबाजी लाइनअप पूरी तरीके से मजबूत हो जाएगा और उनको हराना किसी भी टीम के लिए इतनी आसान बात नहीं होगी।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...