Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन के 5 बाजीगर, पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद, एक्सीलेरेटेड राउंड में मारी बाजी

IPL 2025 Mega Auction (Photo Source: X)

IPL 2025 Mega Auction दो दिन तक सऊदी अरब के जेद्दाह में चला। 24 और 25 नवंबर को खिलाड़़ियों की मंडी लगी और करीब 200 खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई। आईपीएल की 10 टीमों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि, अभी भी कई टीमें ऐसी हैं, जिनके पास मैक्सिमम खिलाड़ी नहीं हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद सिर्फ तीन ही टीमें ऐसी हैं, जिनके पास 25-25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड है।

हालांकि, सभी 10 टीमों के पास 18 या इससे ज्यादा खिलाड़ी हैं। हर एक टीम का स्क्वॉड कम से कम 18 खिलाड़ियों का होना चाहिए। इस ऑक्शन में कुछ प्लेयर्स ऐसे भी थे जो आखिरी राउंड में बिके। इन प्लेयर्स को पहले राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा, लेकिन बाद में एक्सलरेटेड राउंड में टीमों ने इन प्लेयर्स को खरीद कर अपना स्क्वॉड पूरा किया।

5) अर्जुन तेंदुलकर

क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर लिया। उनपर शुरुआती राउंड में किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। अर्जुन का नाम जब एक्सीलेरेटेड बिडिंग में आया तो मुंबई ने खरीदने का फैसला किया। वह पहले भी मुंबई की टीम का हिस्सा थे।

4) अजिंक्य रहाणे

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पर शुरुआत में किसी ने दांव नहीं लगाया। उन्हें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 1.5 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज किया था। उन्होंने 2023 सीजन में चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

3) लुंगी एनगिडी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को लेकर भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखी। उन्हें एक्सीलेरेटेड बिडिंग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 1 करोड़ रुपेय में लिया। यह एनगिडी का बेस प्राइस था। उन्होंने आखिरी आईपीएल मैच 2021 में चेन्नई की ओर से खेला था।

2) देवदत्त पडिक्कल

भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी पहले राउंड में अनसोल्ड रह गए थे। उन्हें आरसीबी ने अंतिम राउंड में दो करोड़ के बेस प्राइस पर लिया। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज किया। पडिक्कल ने 2021 में आरसीबी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। पिछले कुछ आईपीएल सीजन में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।

1) ग्लेन फिलिप्स

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भी पहली बार में अनसोल्ड रहने के बाद एक्सीलेरेटेड राउंड में बिके। उन्हें गुजरात टाइटंस ने एक्सीलेरेटेड बिडिंग में 2 करोड़ रुपये में खरीदा। यह उनका बेस प्राइस थे। फिलिप्स ने 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आखिरी आईपीएल मैच खेला था।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...