Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम की होगी खास जर्सी, आप भी देखें वीडियो

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम की होगी खास जर्सी आप भी देखें वीडियो

Rajasthan Royals New Jersey (Pic Source-X)

राजस्थान रॉयल्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए अपनी जर्सी को लॉन्च किया है। बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे शानदार फ्रेंचाइजियों में से एक है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर करते हुए जर्सी को रिलीज किया है।

वीडियो में बताया गया है कि इस जर्सी को राजस्थान में ही डिजाइन किया गया है। इस बार भी जर्सी में गुलाबी रंग को महत्व दिया गया है। वहीं, इस जर्सी को चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। इसकी झलक जर्सी के आगे और पीछे दोनों हिस्सों में देखने को मिलेगी। वहीं, टीम का लोगो सीने के बायीं तरफ देखने को मिलेगा।

इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स टीम के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ भी नई जर्सी में दिखाई दिए तो वहीं इसके अलावा टीम का हिस्सा रह चुके कई बड़े नाम जिसमें शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर के अलावा रविचंद्रन अश्विन का भी नाम उन्होंने अपनी नई जर्सी के लॉन्च वीडियो में दिखाया है।

यह रही वीडियो:

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसमें संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा का नाम शामिल था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई धाकड़ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

राजस्थान रॉयल्स की जर्सी की बात की जाए तो इसे NIFT के टैलेंटेड छात्रों द्वारा डिजाइन किया गया है। NIFT जोधपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर जी हरिशंकर प्रसाद ने कहा कि, ‘काफी सम्मानित महसूस हो रहा है कि हमने राजस्थान के ऐतिहासिक धरोहर को इतने बड़े प्लेटफॉर्म में दिखाने का काम किया है। मैं यही दुआ करूंगा कि हमारे छात्रों ने भी इसे अच्छी तरह से डिजाइन किया हो और रॉयल्स द्वारा यह काम बहुत ही अच्छा है। हम सबको काफी सम्मानित महसूस हो रहा है।’

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2025 के लिए स्क्वॉड:

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, वानिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फज़लहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...