Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल करेंगे विकेटकीपिंग, संजू सैमसन ने किया ऐलान

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल करेंगे विकेटकीपिंग, संजू सैमसन ने किया ऐलान

Sanju Samson & Dhruv Jurel (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2025 शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में जोफ्रा आर्चर, नितिश राणा और महिश तीक्षणा जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर मजबूत स्क्वॉड तैयार कर लिया है। 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल पिछले दो सालों में टीम के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स और बैटिंग से सबको प्रभावित किया है।

इस बीच, कप्तान संजू सैमसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, वह ध्रुव जुरेल के लिए विकेटकीपर की पोजिशन छोड़ने के लिए तैयार है, जिससे न केवल उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, बल्कि टेस्ट टीम में भी उनकी जगह सुनिश्चित हो जाएगी।

हम दोनों ग्लव्स शेयर करेंगे- संजू सैमसन

संजू सैमसन ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

“मैंने यह बात ऑन एयर नहीं कही है। जैसा कि मैंने पहले कहा, हम खिलाड़ियों के लिए फील कर सकते हैं। मुझे लगता है कि ध्रुव जुरेल, जिस मुकाम पर हैं, वह टेस्ट विकेटकीपर हैं। उन्हें किसी समय आईपीएल में भी ग्लव्स पहनने की जरूरत है।”

“इस पर चर्चा हुई, हम दोनों ग्लव्स शेयर करेंगे। मैंने फील्डर के तौर पर ज्यादा कप्तानी नहीं की है, लेकिन मैंने उनसे ईमानदारी से कहा ‘ध्रुव, मैं पूरी तरह समझता हूं कि तुम कहां से आए हो और मैं एक लीडर के तौर पर तुम्हारे बारे में क्या सोचता हूं, तुम्हें कुछ मैचों में विकेटकीपिंग करनी चाहिए।’ हम देखेंगे कि इस पर कैसे काम करना है। किसी भी चीज से टीम पर असर नहीं पड़ना चाहिए, टीम पहले आती है।”

राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले ध्रुव जुरेल को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उन्होंने अब तक 27 आईपीएल मैचों में 151.53 की स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन की बात करें तो, पिछला सीजन टीम के लिए मिला-जुला रहा था। टीम ने 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर जगह बनाकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन फिर क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच हारकर बाहर हो गई।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...