Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में यह 2 धाकड़ बल्लेबाज होंगे ‘शोले’ फिल्म के जय और वीरू, मचाएंगे धमाल; नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

IPL 2025 में यह 2 धाकड़ बल्लेबाज होंगे शोले फिल्म के जय और वीरू मचाएंगे धमाल नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

Travis Head & Abhishek Sharma (Photo Source: IPL Official Website)

Basit Ali on Abhishek Sharma। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को उम्मीद है कि भारत के अभिषेक शर्मा आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को भी पछाड़ देंगे। बता दें कि, दोनों धमाकेदार बल्लेबाज आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए फिर से ओपनिंग करते दिखाई देंगे।

बासित अली ने बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘शोले’ का उदाहरण देते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा आईपीएल 2025 में SRH के लिए आक्रामक खिलाड़ी होंगे, जबकि हेड दूसरे नंबर पर होंगे। अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में क्रिकेटर से स्पेशलिस्ट बने बासित ने कहा-

शोले के जय और वीरू जैसे हैं अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड 

“पिछले आईपीएल में ट्रैविस हेड ने खूब रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने भी उनका साथ दिया था। यह कुछ ऐसा था जैसे शोले में महानायक अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र एक साथ मोटरसाइकिल पर बैठे थे। धर्मेंद्र साहब मोटरसाइकिल चला रहे थे। अब अभिषेक मोटरसाइकिल चलाएंगे और ट्रैविस हेड को पीछे बैठने को कहेंगे।”

उल्लेखनीय है कि शीर्ष क्रम में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने SRH को फाइनल में जगह बनाने में मदद की। हेड टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 15 पारियों में 191.55 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए थे।

अभिषेक SRH के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 16 पारियों में 484 रन बनाए। उनके रन 204.21 के शानदार स्ट्राइक रेट से आए थे। हैदराबाद की यह टीम फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से आठ विकेट से हारकर उपविजेता रही थी।

टीम इंडिया के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं अभिषेक शर्मा

इस बीच, अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में दिखे। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने पांचवें मैच में सिर्फ 54 गेंदों पर 135 रन बनाए, जो पुरुषों के टी20 में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...