Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में प्रति गेंद 5.36 लाख रुपये कमाएंगे जसप्रीत बुमराह, समझें पूरा गणित-

David Warner (Photo Source: Getty Images)

भारत के लिए इस वक्त तीनों फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह शानदार खेल दिखा रहे हैं। इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था, जिसमें भारत ने पूरे 17 साल का सूखा खत्म कर खिताब जीता था। बुमराह दुनिया के पहले गेंदबाज है, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट की रैकिंग में नंबर-1 की पोजिशन हासिल की थी।

जसप्रीत बुमराह आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज है। वह 2013 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे, जब जॉन राइट टीम के कोच थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2013-14 में बुमराह के प्रदर्शन से जॉन राइट काफी प्रभावित थे। बुमराह ने मुंबई को पांच बार टाइटल जितवाने में बड़ी भूमिका निभाई है। आईपीएल 2025 में प्रति गेंद खिलाड़ी 5.36 लाख रुपये कमाना वाला है। आइए आपको पूरा गणित बताते हैं-

हार्दिक, सूर्या और रोहित से ज्यादा है जसप्रीत बुमराह की आईपीएल सैलरी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने बुमराह को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया। तेज गेंदबाज की सैलरी हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़) और रोहित शर्मा (16.30 करोड़) से ज्यादा है।

आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह की प्रति गेंद कमाई का विश्लेषण- (Arithmetical understanding of Jasprit Bumrah’s per-ball earning in IPL 2025)

S. No.
Particulars
Value
A
कुल मैच
14
B
हर मैच में फेंके गए ओवर
4 ओवर
C
हर ओवर में गेंद
6 गेंद
D
कितनी गेंद फेंकेंगे
14 x 4 x 6 (A x B x C) = 336 गेंद 
E
कुल सैलरी
INR 18 करोड़
F
प्रति गेंद कमाई
18 Crore ÷ 336 (D/E) =

INR 5.36 लाख

आईपीएल में अब तक कैसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने अब तक 133 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18.50 के स्ट्राइक रेट, 22.52 के औसत और 7.30 की इकॉनमी से 165 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/10 है। पिछले सीजन उन्होंने 13 मैचों में 16.80 के औसत, 6.48 की स्ट्राइक रेट से 20 विकेट लिए थे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...