Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने के लिए तैयार हैं श्रेयस अय्यर, Ricky Ponting के साथ DC बाॅन्डिंग को याद किया 

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने के लिए तैयार हैं श्रेयस अय्यर, Ricky Ponting के साथ DC बाॅन्डिंग को याद किया 

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

पिछले महीने आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स द्वारा खरीदे गए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए साल 2024 अभी तक शानदार रहा है। इस साल वह 42वीं बार रणजी ट्राॅफी जीतने वाले मुंबई क्रिकेट टीम के अहम सदस्य थे।

तो वहीं हाल में ही श्रेयस की कप्तानी में मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश को हराकर, कुल दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया। इसके अलावा श्रेयस की ही कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पिछले आईपीएल सीजन अपना तीसरा खिताब नाम किया था।

दूसरी ओर, अब श्रेयस अय्यर आगामी आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के लिए क्रिकेट खेलने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल में ही PBKS की जर्सी पहने हुए श्रेयस की कुछ फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं अब उन्होंने पंजाब किंग्स द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद अद्भुत अहसास। पर्दे के पीछे काफी मेहनत हुई, लड़कों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अब हमने इस भाग को पूरा कर लिया है।

श्रेयस ने आगे कहा- पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं पंजाब किंग्स परिवार में शामिल होने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। चार ट्रॉफियां जीतना मेरे लिए पर्सनली बहुत अच्छा साल रहा। मेरा अब मेन टारगेट पंजाब के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतना है।

तो वहीं श्रेयस ने आगे रिकी पाॅन्टिंग को लेकर कहा जिनके साथ वह दिल्ली कैपिटल्स में एक साथ काफी काम कर चुके हैं। श्रेयस ने कहा- मैं समझ सकता हूं कि प्रशंसकों के बीच क्या भावनाएं होंगी। रिकी के आने से, हमने अतीत से एक महान सौहार्द साझा किया है। हम अपनी सोच को सीमित रखेंगे और कई पहलुओं पर विचार-मंथन करेंगे। उम्मीद है कि हम पहले मैच से ही अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...

ENG vs IND 2026: तीसरे टी20 में जीत के लिए भारत कर सकती है ये 3 बड़े बदलाव

Team India (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर...