Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में नई भूमिका में नजर आएंगे युवराज सिंह, इस टीम से चल रही है बातचीत

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 2025 सीजन में कोच के रूप में डेब्यू कर सकते हैं। शनिवार को सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी ने संभावित कोचिंग भूमिका के संबंध में महान क्रिकेटर के साथ बातचीत शुरू कर दी है। 2019 में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने वाले युवराज सिंह आगामी सीजन में नई भूमिका में दिख सकते हैं।

स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली स्थित फ्रैंचाइजी ने संभावित कोचिंग भूमिका के बारे में दिग्गज क्रिकेटर के साथ बातचीत शुरू की है। आईपीएल के पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले महीने रिकी पोंटिंग से नाता तोड़ लिया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सात सीजन तक डीसी के साथ जुड़े रहे, लेकिन वह उन्हें खिताब जीताने में नाकाम रहे। मुख्य कोच के रूप में अपनी भूमिका छोड़ने के बाद, पोंटिंग ने संकेत दिया कि डीसी मुख्य कोच के रूप में एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर की तलाश कर रही है।

खिताब जीतकर युवराज सिंह ने लिया था आईपीएल से संन्यास

2007 और 2011 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने आईपीएल खिताब जीतकर इस लीग से संन्यास ले लिया था। 2019 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, उस साल टीम ने फाइनल में सीएसके को हराकर अपना चौथा खिताब जीता था। युवी ने इसके बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था।

आईपीएल में अपने 12 साल लंबे करियर के दौरान युवी ने पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब), पुणे वॉरियर्स इंडिया, दिल्ली कैपिटल्स (पूर्व में दिल्ली डेयरडेविल्स), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे।

पिछले महीने खबर आई थी कि युवराज गुजरात टाइटंस के कोच के तौर पर आशीष नेहरा की जगह लेने की दौड़ में हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज के हेड कोच के तौर पर बने रहने की संभावना है और 2022 आईपीएल चैंपियन गैरी कर्स्टन की जगह लेने के लिए कुछ अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के संपर्क में हैं।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...