Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में खेलेंगे MS Dhoni, CSK के CEO ने किया कन्फर्म

MS Dhoni (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर से पहले अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट BCCI को देनी है। इस बीच रिटेंशन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल CSK फ्रेंचाइजी को ये पता नहीं था कि धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, लेकिन अब धोनी ने इसको लेकर अपना फैसला फ्रेंचाइजी को बता दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO कासी विश्वनाथन ने खुद क्रिकबज से कहा है कि, एमएस धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे। पांच बार की चैंपियन टीम के इस टॉप अधिकारी ने कहा कि वो इससे काफी खुश हैं और उन्हें किसी और चीज की जरूरत नहीं है। काशी विश्वनाथन ने कहा कि जब वह (धोनी) तैयार है, तो हमें और क्या चाहिए? हम खुश हैं।

अब CSK एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की माने तो रवींद्र जडेजा इस फ्रेंचाइजी के टॉप रिटेंशन होंगे और उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और फिर मथीशा पथिराना होंगे। यानी जडेजा पहले नंबर पर जबकि ऋतुराज दूसरे और पथिराना रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर होंगे।

जल्द ही एन श्रीनिवासन से मिलेंगे एमएस धोनी

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एमएस धोनी टीम के लिए रिटेंशन को अंतिम रूप देने के लिए फ्रैंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन से मिलेंगे। यह भी बताया गया है कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को 4 करोड़ रुपये में अनकैप्ड श्रेणी में रखा जाएगा। हाल ही में बीसीसीआई ने इस नियम को फिर से लागू किया है, जिसके तहत 5 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में टीम में बनाए रखा जा सकता है।

ये अब पूरी तरह से साफ हो गया है कि रवींद्र जडेजा चेन्नई के पहले रिटेंशन होंगे, उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ होंगे। मथेशा पथिराना नंबर 3 रिटेंशन के लिए सहमत हो गए हैं। उनके अलावा शिवम दुबे, डेवोन कॉनवे और अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी को भी रिटेन किया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...