Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 में खेलेंगे MS Dhoni, CSK के CEO ने किया कन्फर्म

MS Dhoni (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर से पहले अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट BCCI को देनी है। इस बीच रिटेंशन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल CSK फ्रेंचाइजी को ये पता नहीं था कि धोनी अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, लेकिन अब धोनी ने इसको लेकर अपना फैसला फ्रेंचाइजी को बता दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO कासी विश्वनाथन ने खुद क्रिकबज से कहा है कि, एमएस धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे। पांच बार की चैंपियन टीम के इस टॉप अधिकारी ने कहा कि वो इससे काफी खुश हैं और उन्हें किसी और चीज की जरूरत नहीं है। काशी विश्वनाथन ने कहा कि जब वह (धोनी) तैयार है, तो हमें और क्या चाहिए? हम खुश हैं।

अब CSK एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की माने तो रवींद्र जडेजा इस फ्रेंचाइजी के टॉप रिटेंशन होंगे और उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और फिर मथीशा पथिराना होंगे। यानी जडेजा पहले नंबर पर जबकि ऋतुराज दूसरे और पथिराना रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर होंगे।

जल्द ही एन श्रीनिवासन से मिलेंगे एमएस धोनी

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एमएस धोनी टीम के लिए रिटेंशन को अंतिम रूप देने के लिए फ्रैंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन से मिलेंगे। यह भी बताया गया है कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को 4 करोड़ रुपये में अनकैप्ड श्रेणी में रखा जाएगा। हाल ही में बीसीसीआई ने इस नियम को फिर से लागू किया है, जिसके तहत 5 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में टीम में बनाए रखा जा सकता है।

ये अब पूरी तरह से साफ हो गया है कि रवींद्र जडेजा चेन्नई के पहले रिटेंशन होंगे, उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ होंगे। मथेशा पथिराना नंबर 3 रिटेंशन के लिए सहमत हो गए हैं। उनके अलावा शिवम दुबे, डेवोन कॉनवे और अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी को भी रिटेन किया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...